Uncategorized

नि:शुल्क कोचिंग क्लास व कैरियर मार्गदर्शन शिविर का समापन

बच्चों ने सुनाएं समर कैंप के अनुभव, कहा ऐसा आयोजन हर साल हो

परिक्षेत्र साहू समाज खरतुली द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर परसतराई में संचालित सर्व समाज के बच्चों के लिए नि:शुल्क कोचिंग क्लास एवं कैरियर मार्गदर्शन शिविर के समापन अवसर पर उपस्थित अतिथिगणों ने विद्यार्थियों को शिविर में शिक्षकों, अधिकारियों,मोटीवेटर द्वारा सफलता के लिए बताए टिप्स का उपयोग करने के साथ ही सभी विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण कर स्वप्रेरित होकर अध्ययन-अध्यापन,मोबाइल एवं सोशल मीडिया से सही उपयोग, अपने राष्ट्र के प्रभुता,संस्कृति के प्रति समर्पण,माता-पिता, परिवार,समाज के प्रति सम्मान, महापुरुषों के जीवनी पढ़ना एवं उससे प्रेरणा लेना,यूपीएससी, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर मोटिवेट किये.समर कैंप एवं शिविर में अपना योगदान देने वालें शिक्षक-शिक्षिकाओं,सामाजिक पदाधिकारियों का प्रतीक चिन्ह एवं श्रीफल से सम्मान किया गया. कार्यक्रम में बच्चों ने अपने अनुभव सुनाने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी दिए. इस अवसर अवनेंद्र साहू जिलाध्यक्ष,भारत साहू संरक्षक परिक्षेत्र,जिलामहासचिव यशवंत साहू उपाध्यक्ष तोरण साहू केकती साहू,महिला प्रकोष्ठ जिला महामंत्री एवं जनपद सदस्य देहुती साहू,मौरीखुर्द परिक्षेत्र अध्यक्ष पोषण साहू,सचिव गौतम साहू,प्रोफ़ेसर खेमलाल हिरवानी,व्याख्याता नवीन खरे,जे.एल. साहू,शिक्षक सेवक राम साहू,सुश्री तुलजा साहू,कल्पना साहू,गौरी सिन्हा, आकाश साहू,घनश्याम साहू, तारकेश्वरी साहू,प्रधानाचार्य तामेश्वर सिन्हा,खरतुली परिक्षेत्र अध्यक्ष ललित चौधरी,उपाध्यक्ष संतकुमारी सोनबेर,सचिव रुपेंद्र गंजीर,कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र साहू, संरक्षक किरण सोनबेर,सदस्य उमाशंकर साहू,गायत्री साहू, कुंती साहू,विजयलक्ष्मी गंजीर,ग्रामीण अध्यक्ष पदाधिकारी गोपाल साहू, रूपचंद साहू,ओमप्रकाश साहू, नुतेश्वरी साहू,अरुण गंजीर, प्रेमलाल गंगबेर,दीप्ति साहू,निशा सोनबेर,जागेश्वरी साहू,बसंत साहू, खुशी साहू,सत्यनारायण साहू, राधा साहू के साथ परिक्षेत्र एवं ग्रामीण पदाधिकारी,शिक्षक एवं विद्यार्थीगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!