Uncategorized

अपने अंदर शिव के प्रति विश्वास पैदा करें, जीवन निसंदेह सुखमय होगा -पं. प्रदीप मिश्रा

मुख्यमंत्री की पत्नी कौशिल्या साय, कृषि मंत्री रामविचार नेताम सहित उमड़ी लाखो भक्तों की भीड़

धमतरी। बांसपारा कुकरेल के ग्राम कांटाकुर्रीडीह में पांच दिवसीय भव्य शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। जहां अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा रोजाना कथा श्रवण कराया जा रहा है। आज कथा का अंतिम दिन है। कल चौथे दिन पं. मिश्रा ने कहा कि शिव की कभी भी निंदा मत सुनो। बिना विश्वास के परमात्मा की प्राप्ति नहीं हो सकती। इसलिए शिव के प्रति विश्वास अडिग होना चाहिए। भगवान शिव को प्राप्त करने का मूलमंत्र भरोसा है। हमारी दृष्टि, सोच भगवान के करीब लेकर जाता है। भाग्य लिखना विधाता का काम है। परंतु विधाता के लेख को बदलना महादेव के बस में है। सभी देवता के लिए दिन देखिये लेकिन महादेव के लिए सभी दिन बराबर है। ऐसा कोई भी दिन नही जब भगवान शंकर की पूजा नहीं की जा सकता। आपको देखना यह है कि मन, चित्त, विचार क्या कहता है। सोमवार का इंतजार मत करो।

जीवन का कोई ठिकाना नही है। इसलिए रोज महादेव की आराधना करे। धर्मान्तरण पर कटाक्ष करते हुए कहा कि घर की रुखी सुखी रोटी खा लेना लेकिन जुठन खाने किसी धर्म की ओर नही जाना है। बाबा सबकी सुनेगा। संपदा से परमात्मा नही मिलती। पश्चात शिव के अन्य प्रसंगो पर कथा रसपान कराया। पं. प्रदीप मिश्रा ने कहा कि भगवान शिव में चढ़ाये जाने वाले जल का विशेष महत्व है। सच्ची श्रद्धा भाव से शिव को चढ़ाओगे जल तो बदलेगा तुम्हारा कल। इसका लाभ भक्तों को मिलने से शिव के प्रति आस्था दिन ब दिन बढऩे लगी है। शिव के प्रति विश्वास अपने अंदर पैदा करो। इससे जीवन निसंदेह सुखमय होगा। चौथे दिन कथा श्रवण करने कृषि मंत्री रामविचार नेताम, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशिल्या विष्णुदेव साय, पूर्व विधायक रंजना साहू, जिपं सदस्य खुबलाल ध्रुव, समाजसेवी राजेश शर्मा, भानु चंद्राकर, सुबोध राठी, दीपक लखोटिया, दीपक ठाकुर, रोहित मरकाम, बसंत अग्रवाल, राजेश साहू, मेघराज ठाकुर, नरेन्द्र जायसवाल, बसंत अग्रवाल आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!