Uncategorized

जल शुध्दिकरण संयंत्र की सफाई कार्य कुशलता पूर्वक पूर्ण

महापौर, सभापति, आयुक्त और जल विभाग अध्यक्ष के निर्देश पर कराया गया सफाई कार्य

शहर के सभी विशाल ओवर हैंड टैंकों के बाद प्लांट भी हुआ क्लीन

धमतरी। नगर निगम का खास फोकस शहर के लोगो को शुध्द पेयजल की आपूर्ति करने पर है। इसके लिए प्लांट में ब्लीचिंग पाउडर, एलम को निर्धारित मात्रा में मिलाया जाता है, वहीं रोजाना पानी की जांच कर गुणवत्ता में खरा उतरने पर ही सफ्लाई किया जाता है। समय-समय पर प्लांट समेत शहर के सभी विशाल ओवरहैड टैंकों की सफाई की जाती है। इसी कड़ी में 11 दिसंबर बुधवार को वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई नगर निगम के जाबांज कर्मचारियों के द्वारा किया गया, जिससे प्लांट में जमा काई से लेकर पूरी गंदगी निकल गयी और प्लांट बिल्कुल क्लीन हो गया, इसके पूर्व शहर के सभी ओवरहैड टैंकों की सफाई भी कराया गया है। इधर प्लांट में सफाई की वजह से शहर की जल आपूर्ति बुधवार को शाम में अस्थायी रूप से बाधित रही। नगर पालिक निगम के जल विभाग अध्यक्ष अवैश हाशमी और जल अधीक्षक प्रकृति जगताप ने कहा कि सफाई कार्य के दौरान आम नागरिकों का पूरा सहयोग मिला जिससे सफाई कार्य बेहतर ढंग से किया गया है। सफाई अभियान शुद्ध पेयजल आपूर्ति एवं जल आपूर्ति प्रणाली को दुरुस्त और पानी की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से चलाया गया। गुरुवार को सुबह से पेयजल सुचारू रूप से उपलब्ध होगा। सफाई कार्य महापौर विजय देवांगन, सभापति अनुराग मसीह, आयुक्त प्रिया गोयल और जल विभाग अध्यक्ष अवैश हाशमी के निर्देश पर कराया गया है। सुबह से लेकर शाम तक जल विभाग के जाबांज कर्मचारियों का हौसला बढ़ाने और सफाई कार्य को सफलता पूर्वक कराने में महत्वपूर्ण भूमिका नगर निगम जल विभाग अध्यक्ष अवैश हाशमी एवं जल अधीक्षक प्रकृति जगताप और मंगलू निर्मलकर ने निभाए, जल विभाग के जाबांज कर्मचारी रघुबीर ठाकुर , पहलाद मंडावी,स्वाद गुल खान, टेमन यादव,राजेंद्र निर्मलकर,श्यामू यादव, तीजू,देवला, रोशन, परशुराम, ओमप्रकाश, लोकेश, छोटू, पृथ्वी राज, गोपी ध्रुव, दिकेश यादव, तोरण मीनपाल, राम सिंह, पारस साहू, प्रकाश साहू, छोटू मारकंडे, भोज यादव, गोवर्धन कोसरे, त्रिभुवन आदि कर्मचारी शाम तक सफाई कार्य कुशलता पूर्वक पूर्ण किए, तत्पश्चात फिल्टर प्लांट को सुचारू रूप से चालू कर दिया गया है। अब पानी की आपूर्ति करने प्लांट पूरी तरह से तैयार है। गुरुवार सुबह से शहरवासियों को स्वच्छ और सुरक्षित पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी और कल सुबह से पेयजल सुचारू रूप से शहर वासियों को उपलब्ध होगा।हमारी टीम ने आपके सहयोग और विश्वास के साथ यह कार्य शीघ्रता से पूरा किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!