Uncategorized

यूथ हॉस्टल्स छग का निर्विरोध निर्वाचन, हुकुमचंद जैन उपाध्यक्ष, अनन्त दीक्षित नेशनल कौंसिल मेम्बर

संरक्षक, पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने दी बधाई


धमतरी। यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के पदाधिकारियों का त्रैवार्षिक निर्वाचन रायपुर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ । चुनाव के बाद नयी राज्य कार्यकारिणी की घोषणा की गयी । जानकारी देते हुए धमतरी इकाई के सचिव सुबोध महावर ने बताया कि निर्वाचन में सुनील विश्नोई, रायपुर अध्यक्ष चुने गये। उपाध्यक्ष पद पर हुकुमचंद जैन धमतरी, सतीश शुक्ला कोरबा एवं शैलेश शुक्ला बिलासपुर निर्वाचित हुए। वहीं संदीप सेठ कोरबा को स्टेट चेयरमैन बनाया गया।सीए अशोक झाबक रायपुर को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है । धमतरी से रमेश देव को एपीसी, डॉ. अनंत दीक्षित को नेशनल काउंसिल मेम्बर तथा योगेश गुप्ता को स्टेट काउंसिल मेम्बर नियुक्त किया गया । निर्वाचन के लिए मोहन कुमार ( बिहार ) को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था । कार्यक्रम में के. सुब्रमण्यम दुर्ग भिलाई को सचिव तथा सुबोध देवांगन दुर्ग भिलाई को संगठन सचिव मनोनीत किया गया । इस अवसर पर यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया की राज्य इकाई के संरक्षक एवं छत्तीसगढ़ राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यूथ हॉस्टल संगठन युवाओं को प्रकृति, पर्यावरण , पर्यटन , साहसिक गतिविधियों एवं सामाजिक सेवा से जोडऩे का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है और नयी टीम से और अधिक प्रभावशाली व शानदार कार्यों की अपेक्षा है। कार्यक्रम में ऋषिकान्त तिवारी , मिनेश मिश्रा, प्रियम खरे , शैलेन्द्र नामदेव , सुभाष पंडा , राहुल गुप्ता , हंसराज अटल , विमल श्रीवास सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे । धमतरी से चुने गए पदाधिकारी को धमतरी इकाई के सदस्यों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!