Uncategorized

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा का धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण:पारदर्शी एवं सुचारू खरीदी सुनिश्चित करने दिए सख्त निर्देश

धमतरी-कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने सोमवार देर शाम जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों अछोटा, बोरसी, सलोनी, मोहंदी एवं लीलर-माकरदोना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान खरीदी की संपूर्ण प्रक्रिया का गहन अवलोकन करते हुए टोकन कटने की स्थिति, किसानों द्वारा धान विक्रय, रकबा समर्पण एवं धान उठाव की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। एडीएम श्रीमती इंदिरा देहारी
कलेक्टर श्री मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन किसानों के टोकन कट चुके हैं, उनका धान प्राथमिकता के आधार पर खरीदा जाए तथा किसी भी किसान को अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े। उन्होंने कहा कि धान खरीदी में छोटे एवं वास्तविक किसानों को विशेष प्राथमिकता दी जाए, जिससे उन्हें समय पर लाभ मिल सके।
रकबा समर्पण की स्थिति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं फर्जी बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को आगाह किया कि धान खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं नियमों के अनुरूप संचालित होनी चाहिए।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने यह भी निर्देशित किया कि जिन किसानों ने पहली बार धान बिक्री हेतु टोकन कटवाया है, उनके खेतों एवं घर जाकर राजस्व अधिकारियों द्वारा फसल का भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध धान बिक्री पाई जाती है, तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए धान उठाव की प्रक्रिया को और अधिक शीघ्र करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और शासन की धान खरीदी योजना का लाभ उन्हें समयबद्ध रूप से प्राप्त हो सके। उन्होंने अधिकारियों एवं समिति सदस्यों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए धान खरीदी को सुचारू, पारदर्शी एवं किसान हितैषी बनाने की अपील की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!