Uncategorized

धमतरी के व्यापारियों के लिए आयात-निर्यात अवसरों पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

धमतरी-धमतरी के व्यवसायिक समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण क्षमता विकास कार्यशाला का आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के जिला उद्योग केंद्र, धमतरी द्वारा किया गया। इस कार्यशाला का विषय था आयात-निर्यात के अवसर और वैश्विक व्यापार की संभावनाए.कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य था स्थानीय उद्यमियों, स्टार्टअप्स और व्यापारियों को अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की प्रक्रियाओं, नीतियों, अवसरों और आवश्यकताओं से अवगत कराना।इस कार्यशाला में विशेषज्ञ के रूप में डॉ. के. रंगराजन, प्रोफेसर एवं केंद्र प्रमुख, कोलकाता कैंपस, संस्थापक सेंटर फॉर एमएसएमई स्टडीज, सुमन दास, कोऑर्डिनेटर, भारतीय विदेश व्यापार संस्थान – वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन एक स्वायत्त संस्थान उपस्थित रहे.
कार्यक्रम की विशेष उपस्थिति और मार्गदर्शन से छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने कहा धमतरी जैसे व्यापारिक क्षेत्रों को जहां राइस मिल एवं वनोपज के उत्पाद में ख्याति प्राप्त है इन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने के लिए ऐसी कार्यशालाएं अत्यंत आवश्यक हैं। यह आयोजन युवाओं, स्टार्टअप्स और नए उद्यमियों को वैश्विक व्यापार के लिए तैयार करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा.आयोजन टीम मे सुरेन्द्रपुरी,गोस्वामी वरिष्ठ अधिकारी, जिला उद्योग केंद्र, धमतरी,जिला उद्योग केंद्र की वरिष्ठ टीम, आइआइएवफ़्ती की कोऑर्डिनेशन टीम शामिल रहे.कार्यक्रम में अजय भसीन, प्रदेश महामंत्री, छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज,दिनेश रोहरा प्रदेश उपाध्यक्ष जिला धमतरी, कैलाश कुकरेजा अध्यक्ष, आलोक पांडेय ,प्रदेश मंत्री धमतरी चैंबर ऑफ कॉमर्स – छत्तीसगढ़ ऑफ कॉमर्स की जिला इकाईविनोद खंडेलवाल वरिष्ठ व्यापारी, रमेश दीवानी,राजमल राखेचा,रविन्द्र सिंह छाबड़ा, सुरेश वर्ल्यानी अध्यक्ष किराना व्यापारी संगठन,सतराम वाशानी ओषधि विक्रेता संघ, प्रमोद पाण्डेय संगठन प्रभारी धमतरी चैंबर ऑफ कॉमर्स उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!