Uncategorized

गुरुकुल विद्यासागर स्कूल लोहरसी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

गुरुकुल विद्यासागर स्कूल लोहरसी में हर्षोल्लास के साथ कारगिल विजय दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि की आसंदी से अपने उदगार व्यक्त करते हुए श्रीमती सुरुचि यादव ने कहा कि कंधों से कंधे मिलते हैं,कदमों से कदम मिलते हैं ।हम चलते हैं जब ऐसे तो ,दिल दुश्मन के हिलते हैं।सभा अध्यक्ष के रूप में श्रीमती नेमिन निषाद ने कहा कि दुनिया में वही देश सबसे ज्यादा मजबूत होता है ,जिसके नागरिक अपने देश से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं।तालियों की गूंज बटोरते हुए श्रीमती डिलेश्वरी साहू ने कैप्टन विक्रम बत्रा के उद्घोष को दोहराया कि या तो मैं तिरंगा लहरा कर आऊंगा या फिर तिरंगे में लिपट कर आऊंगा और 26 जुलाई को पूरे देश को कारगिल विजय का यादगार पल मिला। अपनी मधुर मधुर वाणी से मंच संचालन करते हुए मैडम झामीन साहू ने कहा कि आओ झुक कर प्रणाम करें उनको, जिनके हिस्से में यह मुकाम आता है। खुश नसीब होता है वह खून, जो देश के काम आता है। देश के शहीदों को नमन।अपने स्वागत उद्बोधन एवं कार्यक्रम प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय के प्रधान पाठक भारत लाल साहू जी ने कारगिल युद्ध पर विस्तार से प्रकाश डाला। जोश खरोश से तालियां बटोरते हुए ज्ञानेश्वरी साहू केसर सिन्हा खोमेश्वरी साहू मनीषा साहू एवं मिथलेश साहू ने भी सभा को संबोधित किया।भाषण प्रतियोगिता में हेमंत गजेंद्र प्रथम कुमारी निधि यादव द्वितीय एवं कुमारी कुमुद साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में हेमंत गजेंद्र प्रथम कुमारी गुनगुन साहू द्वितीय एवं कुमारी निशा तृतीय स्थान प्राप्त की।चित्रकला प्रतियोगिता में सर्वाधिक 54 बालक बालिकाओं ने भाग लिया जिसमें पूर्व प्राथमिक विभाग से कुमारी आराध्या गंगबेर प्रथम पूरब साहू एवं जीवांश द्वितीय कुमारी यामिनी साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक विभाग में मनीष कुमार प्रथम कुमारी सान्वी द्वितीय फलेन्द्र साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।पूर्व माध्यमिक विभाग में आदित्य कुमार प्रथम डायमंड यादव द्वितीय हेमंत गजेंद्र तृतीय स्थान पर रहे। अंत में केसर सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!