मोदी की गांरटी, विष्णुदेव सरकार के सुशासन, कार्यकर्ताओं की मेहनत व जनता के विश्वास से भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत – राजेश गोलछा
भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी ने कहा कांग्रेस शासन काल में विकास रहा अवरुद्ध, अब विकास में आएगी तेजी

धमतरी। नगरीय निकाय व त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में धमतरी जिले सहित पूरे प्रदेश में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत का परचम लहराया है। भाजपा की जीत से यह स्पष्ट हो गया कि जनता को विष्णुदेव साय सरकार के सुशासन पर पूर्ण विश्वास है। उक्त बाते भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी राजेश गोलछा ने कही। श्री गोलछा ने आगे कहा कि प्रदेश में विष्णुदेव साय सरकार के विकास परख कार्यो से लोगों का विश्वास भाजपा में और भी ज्यादा बढ़ा है। इसलिए शहरी व ग्रामीण सत्ता की चाबी मतदाताओं ने भाजपा को सौंपा है। श्री गोलछा ने विशाल ऐतहासिक जनादेश पुन: देने की लिए धमतरी व प्रदेशवासियों का आभार जताया है। श्री गोलछा ने कहा कि धमतरी नगर निगम में भाजपा को 40 में से 27 वार्डो में पार्षद पदों पर जीत मिली है। वहीं महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी रामू रोहरा को रिकार्ड मतों से जनता ने जीत दिलाया है। जनता ने भाजपा पर जो विश्वास जताया है उस पर भाजपा पूर्ण रुप से खरा उतरेगी। कांग्रेस शासन काल में शहर विकास अवरुद्ध हो गया था जिसे पुन: गति मिलेगी। विकास के मामले में धमतरी पिछड़ गया था जिसे तेजी से विकास पथ पर आगे बढ़ाया जायेगा। वहीं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत भी ग्रामीण मतदाताओं ने भाजपा पर विश्वास जताया है। ग्रामीण क्षेत्रो में भी विकास में तेजी से आएगी। भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी राजेश गोलछा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को राज्य सरकार ने प्रदेश में पूरा किया, विष्णुदेव साय सरकार के सुशासन एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत व जनता के विश्वास से यह जीत मिली है। भाजपा से चुने हुए महापौर रामू रोहरा, समस्त पार्षद, पंच, सरपंच, जनपद व जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष साय सरकार के विकास पथ पर सहयोगी बनकर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
