Uncategorized

रामदेव बाबा जन्मोत्सव पर मंदिर में विशेष पूजा, भोग, हवन उपरांत हुआ भंडारा


धमतरी। श्री रामदेव बाबा मंदिर समिति द्वारा रामदेव बाबा का जन्मोत्सव को महोत्सव के रुप में पूरी आस्था एवं उल्लास से मनाया जा रहा है। इसका विधिवत शुभारंभ पच्चीस अगस्त को प्रभातफेरी व अखंड ज्योत एवं भजन संध्या के साथ हुआ। 28 अगस्त को रामधुनी कार्यक्रम हुआ। दो सितंबर को इतवारी बाजार स्थित रामदेव बाबा मंदिर में हवन व विशेष पूजन भोग लगाया गया। विशाल भंडारा हुआ। रात्रि में सुप्रसिद्ध गायिका निधि एवं विधि जैन ग्रुप की भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित हुआ। तीन सितंबर को शाम को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। साथ ही घड़ी चौक में महाआरती कर विश्व कल्याण के लिए मंगल कामना भी की जाएगी। इस अवसर पर प्रकाश शर्मा, नरेश बरडिय़ा, जनार्दन सोनी, राजकुमार जैन, तरुण सोनी, रवि शर्मा, दीपक चोपड़ा, कुशलचंद, विरेन्द्र गोलछा, हुकुमचंद गोलछा, दीनू सोनी, आशीष शर्मा, नंदू जसवानी के अलावा बड़ी संख्या में अन्य भक्त मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!