Uncategorized

सामाजिक एकता की मिसाल, युवा हाथों में सर्वसम्मति से सौंपी गई कमान

सुभाष नगर वार्ड में साहू समाज का निर्वाचन हुआ, अध्यक्ष हुमेन्द्र साहू सहित सभी पदाधिकारी चुने गए निर्विरोध

धमतरी। हटकेशर परिक्षेत्र अन्तर्गत झिरिया साहू समाज सुभाष नगर वार्ड धमतरी का निर्वाचन सम्पन्न हुआ। जिसमें सामाजिक एकता की मिसाल कायम करते हुए युवा हाथों में सर्वसम्मति से कमान सौंपी गई। अध्यक्ष के साथ ही उपाध्यक्ष और संगठन सचिव के पदों पर पदाधिकारी चुने गए। हटकेशर परिक्षेत्र से पर्यवेक्षक के रुप में नीलमणि साहू, लालाराम साहू, गोपीकिशन साहू की उपस्थिति में चुनाव हुआ। सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना गया। जिसमें झिरिया साहू समाज सुभाष नगर वार्ड अध्यक्ष हुमेन्द्र कुमार साहू, उपाध्यक्ष विष्णु साहू, महिला उपाध्यक्ष चन्द्रिका साहू, संगठन सचिव देवेन्द्र साहू, महिला संगठन सचिव गोदावरी साहू, सचिव लोकेश साहू, कोषाध्यक्ष पंकज साहू व निलेश्वर साहू अंकेक्षक निर्विरोध बने। चुने गए पदाधिकारियों को प्रदेश साहू समाज के नियमावली पर चलने और समाज के विकास में कार्य करने के लिए शपथ दिलाया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के समग्र विकास और कल्याण के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। उन्होंने युवाओं की भागीदारी, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक एकता को प्राथमिकता देने की बात कही। वहीं कार्यकारिणी सदस्य चन्दन साहू, विरेन्द्र साहू, योगेन्द्र साहू, सतरुपा साहू, गोदावरी विष्णु साहू, चमेली साहू, हेमलता साहू, संरक्षक शंकर साहू, तीजू राम साहू, शिव साहू, चैतराम साहू, खेमलाल साहू बनाए गए। इस अवसर पर केवल साहू, शिवकुमार साहू, मोक्ष, साक्षी, रीतिका साहू आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!