Uncategorized

विधायक ओंकार साहू नें आमदी शिविर में समस्या निवारण के अधिकारियों को दिये निर्देश

धमतरी विधायक ओंकार साहू ने समस्या निवारण शिविर में शामिल होकर दीप प्रजवलित कर नगर पंचायत आमदी की विभिन्न समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस शिविर में क्षेत्र के लोगों ने अपनी समस्याएं विधायक के सामने रखीं, जिनमें आवास, विद्युत, शिक्षा , राशन कार्ड , स्वास्थ्य , और सड़क की समस्याएं प्रमुख थीं।विधायक ओंकार साहू ने लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद आश्वासन दिया कि वे समस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगे। नगर पंचायत आमदी के लोगों ने विधायक महोदय से बाईपास की मांग की, जिससे नगर पंचायत में ट्रैफिक और सड़क दुर्घटना से निजात मिल सके।विधायक ने लोगों की मांग पर सर्वे कराकर बाईपास के लिए योजना बनाने की बात कही। इसके अलावा, उन्होंने नगर पंचायत आमदी में जल्द ही गौरव पथ की स्वीकृति दिलाने की बात कही। विधायक के इस आश्वासन से क्षेत्र के लोगों में आशा की किरण जगी है और उन्हें उम्मीद है कि उनकी समस्याओं का जल्द ही समाधान होगा। इसी तारतम्य में विधायक व उपस्थित अतिथियों नें नन्हे बच्चों को अन्नप्राशन कराकरके हितग्राहियो को बैगन का पौधा , स्कूली बच्चों को गणवेश , आयुषमान कार्ड , राशन कार्ड का वितरण किया मौके पर धमतरी विधायक ओंकार साहू , पिछला वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहेरु निषाद , नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा ,पूर्व विधायक रंजना साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति साहू , नगर पंचायत उपाध्यक्ष कोमल यादव, नेता प्रतिपक्ष ऋषभ ठाकुर , पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत माला , उमानंद कुंभकार सभापति, सरिता साहू सभापति, जागेश्वर नेताम सभापति, नारायण सिंह मटियारा पार्षद, ललिता पटेल पार्षद, संतोषी साहू पार्षद, श्री छबरू राम साहू पार्षद सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!