Uncategorized

चुनाव तिथि तय, भाजपा की दूसरी सूची भी हो गई जारी

जिले की सिहावा विधानसभा में भाजपा ने श्रवण मरकाम को पहले लिस्ट में घोषित कर दिया था प्रत्याशी

दूसरी सूची में कुरुद से अजय चन्द्राकर व धमतरी विस से रंजना साहू पर पार्टी ने फिर जताया विश्वास

धमतरी 10 अक्टूबर (हाईवे चैनल)। केन्द्रीय चुनाव आयोग ने कल दोपहर छत्तीसगढ़ सहित 5 राज्यो में चुनाव की तिथियों को एलान कर दिया। प्रदेश में दो चरणो में मतदान अगले महीने के 7 व 17 नवम्बर को होगा। वोटो की गिनती 3 दिसम्बर को होगी। इधर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही देर शाम भाजपा ने अधिकृत प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें जिले के कुरुद विधानसभा से अजय चन्द्राकर धमतरी विधानसभा से श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू को फिर प्रत्याशी बनाया है। वहीं पहली सूची में सिहावा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रवण मरकाम के नाम पहले ही घोषित हो चुके है। कुल मिलाकर भाजपा ने जिले के तीनो सीटो पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि बीते विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सरकार कांग्रेस की बनी। और धमतरी जिले में कुरुद व धमतरी में भाजपा प्रत्याशी जीत कर आए वहीं सिहावा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई। यह बता देना जरुरी है कि पूरे प्रदेश में 15 विधायक भाजपा से चुनकर आए थे। जिसमें कुरुद व धमतरी में भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी। पार्टी ने फिर पुराने चेहरो पर दांव लगा दिया है। पिछले चुनाव की बात करे तो रंजना डीपेन्द्र साहू ने गुरुमुख सिंह होरा से 464 वोट के अंतर से जीत दर्ज कर विधायक निर्वाचित हुई थी। वहीं अजय चन्द्राकर ने कुरुद विधानसभा से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय नीलम चन्द्राकर को 12317 वोटो से हराकर जीत दर्ज की थी। वहीं सिहावा विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को लगभग 45 हजार वोटो से हराया था। और सिहावा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी को एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। भाजपा प्रत्याशी श्रवण मरकाम 2013 में जीत दर्ज की थी। कुल मिलाकर भाजपा ने जिले के तीनो सीटो में पुराने चेहरो पर फिर दांव खेला है।
रंजना साहू को मिली टिकट, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

भाजपा ने 64 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की इसमें धमतरी व कुरुद सीट शामिल रही। दोनो जगह प्रत्याशी घोषणा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कुरुद में जहां जमकर आतिशबाजी की गई वहीं धमतरी के मकई चौक में भी ढोल बाजों के साथ खूब पटाखे फूटे। इस दौरान प्रत्याशी रंजना साहू भी मौजूद थी।
अजय चन्द्राकर के नाम की घोषणा से कुरुद में जश्न

विस चुनाव के अंतिम लिस्ट में कुरूद विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान विधायक अजय चंद्राकर को पुन: प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा होते ही कुरूद नगर के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। कुरुद में आतिशबाजी किया गया। इस अवसर पर मालक राम साहू, अशोक अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, रविकांत चंद्राकर, चितरंजन साहू, कुलेश्वर चंद्राकर, भारत भूषण पंचायन, कृष्णकांत साहू, अनुराग चंद्राकर, भोजराज चंद्राकर, राजेंद्र गुप्ता, सोम प्रकाश सिन्हा, भूमिका सिन्हा, किशोर, भूपेंद्र, खिल्ली देवांगन केशव चंद्राकर, दिलीप टडन, संजय चंद्राकर, कमलेश रेड्डी, हितेंद्र नंद, अनुराधा साहू, अनुपमा चंद्राकर, सीतल नागरची हेना सेन, संतोषी सिन्हा, केवरा नागरची, कमल शर्मा, वंश खत्री, प्रीति अनुशासन आमदे आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!