Uncategorized

प्रधानमंत्री के सभा स्थल श्यामतराई में तैयारियों का प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा सहित भाजपाईयों ने लिया जायजा

धमतरी। 23 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धमतरी के श्यामतराई में आगमन होने जा रहा है। सभा के लिए महासमुंद व कांकेर लोकसभा की सीमा स्थित गांव श्यामतराई में डोम हेलीपेड बनाने का काम शुरु हो गया है। युद्ध स्तर पर सभा के पूर्व सभी तैयारियां जारी है। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, पार्षद विजय मोटवानी, भाजपा नेता हेमराज सोनी, नेता प्रतिपक्ष नरेन्द्र रोहरा, निलेश लुनिया, अखिलेश सोनकर सहित अन्य भाजपाई सभा स्थल पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस व प्रशासन से समन्वय कर भाजपाईयों द्वारा तैयारियां कराई जा रही है। प्रधानमंत्री की सभा में 1 लाख से अधिक भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। बता दे कि 10 साल पूर्व मोदी जी का धमतरी आगमन हुआ था। प्रधानमंत्री बनने के बाद उनके प्रथम बार धमतरी आगमन हो रहा है। बता दे कि सभा में प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री द्वय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, वन मंत्री सहित प्रदेश के दिग्गज नेता शामिल रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!