Uncategorized

आयुक्त ने कम राजस्व वसूली पर सहायक राजस्व निरीक्षको के वेतन व वेतन वृद्धि रोके जाने की दी चेतावनी

शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार करे शत प्रतिशत राजस्व वशूलीःआयुक्त

आयुक्त ने वार्ड वार समस्त सहायक राजस्व निरीक्षक का देखा रिपोर्ट

धमतरी- नगर निगम आयुक्त विनय कुमार के द्वारा शुक्रवार को निगम सभागार में बैठक आयोजित कर राजस्व वसूली के प्रगति की समीक्षा की गई। निगमायुक्त के द्वारा वार्ड वार राजस्व वसूली की समीक्षा कर कम वसूली करने वाले सहायक राजस्व निरीक्षको की वेतन रोकने तथा आगे वसूली में प्रगति नही दिखाने पर वेतन वृद्धि रोकेने का निर्देश देते हुए जमकर फटकार लगाई साथ ही उपायुक्त एवं प्रभारी राजस्व विभाग पीसी सार्वा को निर्देश देते हुए शासन के मंशानुसार निर्धारित लक्ष्य के अनुसार राजस्व वशूली किया जाना सुनिश्चित करवाने। उन्होने इस आशय के निर्देश दिये कि राजस्व वशूली कार्य की प्रति दिवस समीक्षा करे। ताकि निर्धारित समयानुसार शत प्रतिशत राजस्व वशूली का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।
उन्होने सहायक राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिये कि अपने अपने अपने वार्डो में जाकार प्रति दिन वसूली करना सुनिश्चित करे एवं वसूली की प्रगति की जानकारी से राजस्व अधिकारी को अवगत कराये। उन्होंने कहा कि बड़े बकायादारों को राजस्व कर जमा करने के लिए नोटिस जारी करे इसके बावजूद भी जिनके द्वारा अपना कर निगम कोष में जमा नही किया जाता तो उनके विरूद्ध कुर्की की कार्यवाही करे। उन्होने निर्देश दिया कि सम्पत्ति कर दुकान किराया,जल कर,भू भाटक सहित बिना गुस्माता,ट्रेड लाइसेंस से संचालित दुकानों की जांच कर लाइसेंस बनवाने एवं निगम के अन्य करो निर्धारित समय सीमा में शत प्रतिशत वशूली किया जाना सुनिश्चित करे ताकि निगम के आय में वृद्धि हो सके। बैठक के द्वारा उपायुक्त एवं राजस्व अधिकारी पीसी सार्वा सहित राजस्व विभाग का अमला उपस्थित रहा।आयुक्त विनय कुमार ने शहर वासियों से अपील किया है की वे अपना कर जल्द से जल्द निगम कोश में जमा करवाए जिसे वे आगे होने वाली कार्यवाही से बच सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!