Uncategorized

16 जून से ही खुलेंगी स्कूलें, सोशल मीडिया पर वायरल खबर फर्जी

 

धमतरी- लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी पत्र अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 का विधिवत संचालन 16 जून 2026 से प्रदेश की सभी शासकीय एवं अशासकीय शालाओं में प्रारंभ किया जाएगा। इस संबंध में जारी आदेश पूर्णतः सत्य एवं प्रभावशील है।
जिला शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर प्रसारित की जा रही यह सूचना कि शैक्षणिक सत्र 1 जुलाई 2026 से प्रारंभ होगा, पूरी तरह असत्य, भ्रामक एवं फर्जी है। विद्यार्थियों, पालकों एवं आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे केवल शासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा जारी अधिकृत सूचनाओं पर ही विश्वास करें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!