Uncategorized

कार और स्कूटी मे भिड़ंत, स्कूटी सवार दो युवक घायल

गंगरेल मार्ग पर मरादेव के पास हुई दुर्घटना, कार भी अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी

हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है. आज शाम हुए सड़क हादसे मे दो युवक घायल हो गए जिन्हे उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया.
मिली जानकारी के अनुसार गंगरेल मार्ग पर मरादेव के पास कार और स्कूटी भीड़ गई दुर्घटना के बाद कार भी अनियंत्रित हो गई और सड़क से उतर कर नीचे गड्डे मे जा गिरी बताया जा रहा है कि कार सवार गंगरेल से धमतरी की ओर से आ रहे थे, वहीं स्कूटी सवार युवक धमतरी के कर्मा चौक के निवासी बताए जा रहे हैं, जो गंगरेल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में स्कूटी सवार दोनों युवक तुषार सोनकर और जयदीप सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घायलों के पैर में फ्रैक्चर हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही अपर कलेक्टर कल्पना ध्रुव एवं स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वरदान परामर्श सेवा समिति के शिवा प्रधान और हेमंत प्रधान को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को तत्काल श्री राम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!