Uncategorized

धारदार बंडा लहरा कर लोगों को डरा धमका रहे आरोपी को अर्जुनी पुलिस ने किया गिरफ्तार

श्याम तराई मेन रोड के पास व्यक्ति अपने हाथ में एक धारदार बंडा लहराते हुये आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा की सूचना पर तत्काल अर्जुनी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये अनुसार श्याम तराई मेन रोड के पास पहुंचकर देखे मुखबिर के बताये व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार बंडा को अपने हाथ लेकर आम जगह पर लहरा रहा था जिसे देखकर आने जाने वाले लोगो में भय व्याप्त था। मौके से गिरवर साहू पिता अशोक साहू 34 वर्ष श्याम तराई के कृत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने से गवाहों के समक्ष विधिवत गिरफतार कर आरोपी से धारदार लोहे का बंडा को जप्त कर उनके विरुद्ध थाना अर्जुनी में धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर,आरोपी गिरवर साहू को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना अर्जुनी से से म.प्रआर. मधुलिका टिकरिहा, कमला सिन्हा,आर.प्रशांत पांडेय, संजय ठाकुर का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!