Uncategorized

भाजपा सरकार का एक पेड़ मां के नाम मुहिम साबित हो रहा सिर्फ फोटोबाजी – ओंकार साहू

रायगढ़ जिले में अडानी कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए हजारों पेड़ों की कटाई


धमतरी। रायगढ़ जिले के तनवार ब्लाक के 14 गांवों में पेड़ों की कटाई एक बड़ा मुद्दा बन गया है, जिसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल धमतरी विधायक ओंकार साहू व अन्य कांग्रेस विधायकों के साथ निरीक्षण के लिये पहुंचे जहां अडानी कंपनी द्वारा कोल ब्लॉक आवंटन के नाम पर मुड़ागांव व सरायटोला गांव में 26 और 27 जून को 5000 से अधिक पेड़ दो ही दिन में बर्बारता पूर्वक काट दिये गया हैं। जिसके लिये ग्रामीणों ने हाईकोर्ट में याचिका भी दायर किया था जो अभी भी हाईकोर्ट में विचारधीन है जिसका विरोध ग्रामीणों ने ग्राम सभा में भी किया हैं। जिसको लेकर 14 गांव के ग्रामीणजन महीनों से आंदोलनरत हैं। ग्रामीणों ने बताया की जिस दिन अडानी कंपनी के कर्मचारी वनो की कटाई के लिए पहुंचे थे उस दिन लगभग 500 से अधिक कर्मचारी लकड़ी काटने का मशीन लेकर पहुंचे जहां 2000 की संख्या में पुलिस फोर्स के संरक्षण में उस गांव के जंगल को उजाडऩे कार्य हुआ ग्रामीणों का कहना है इससे पर्यावरण और ग्रामीणों की आजीविका पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ग्रामीणों ने सवाल करते हुए कहा कि भाजपा सरकार पेड़ों की कटाई की अनुमति कैसे दे सकता है जब मामला कोर्ट में विचाराधीन है। उसके बावजुद पुलिस ने ग्रामीणों के विरोध को दबाने के लिए बल का प्रयोग किया। और ग्रामीणों को गिरफ्तार कर पेड़ों की कटाई के दौरान पुलिस की पहरेदारी भी की गई थी। यह भाजपा सरकार में कैसी प्रशासनिक व्यवस्था है। ग्रामीणों ने बताया कि वनों की कटाई के लिये फर्जी सिग्नेचर कर फर्जी ग्राम सभा प्रस्ताव बनाया गया है। ओंकार साहू ने प्रतिक्रिया देते हुए सरकार पर आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार अपने चहेते अडानी कंपनी के फायदे के लिए पर्यावरण और ग्रामीणों के हितों को जानबुझ के नजर अंदाज कर रही है। साथ में विधायक ओंकार साहू ने बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा बीजेपी सरकार का एक पेड़ मां के नाम मुहिम एक फोटोबाजी साबित हो रहा हैं।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!