Uncategorized

आमापारा वार्ड के नालियो के ब्लॉकेज हटाने सीवर जेटिंग मशीन से की गई सफाई

पार्षद विजय मोटवानी वार्ड में स्वच्छता व जल भराव की समस्या से राहत दिलाने है गंभीर


धमतरी। बारिश के मौसम में आमापारा वार्ड जल भराव की समस्या से जूझता है। उक्त समस्याओं से लोगो को राहत दिलाने पार्षद व निगम लोक कर्म विभाग प्रभारी विजय मोटवानी द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज वार्ड के नालियों की सफाई की गई। ताकि निकासी व्यवस्था बेहतर रहेे।
ज्ञात हो कि पार्षद श्री मोटवानी द्वारा आमापारा वार्ड के ब्लॉकेज को बेहतर तरीके से साफ कराने आधुनिक पद्धति से सफाई कराई गई। जिसके तहत निगम के सीवर जेटिंग मशीन का उपयोग किया गया। बता दे कि उक्त मशीन सीवरों और नाली लाइनों को साफ करने की एक विधि है , जिसमें विशेष जेटिंग नोजल के माध्यम से उच्च दबाव वाले पानी की धाराओं का उपयोग करके अवरोधों को हटाया और साफ किया जाता है , साथ ही सीवेज बैकअप को रोकने के लिए नियमित रखरखाव भी किया जाता है। आज निगम स्वास्थ्य अमला नालियों की सफाई में जुटा रहा।
बरसाती पानी निकासी समस्या से वार्डवासियों को राहत दिलाने कर रहे हर संभव प्रयास

उल्लेखनीय है कि पार्षद विजय मोटवानी लोककर्म विभाग प्रभारी भी है। आमापारा वार्ड के विकास के साथ ही शहर विकास के प्रति गंभीर है। गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा के भीतर विकास कार्यो को पूरा करानेे पर जोर दे रहे है। वहीं आमापारा वार्ड में बरसाती पानी निकासी समस्या से वार्डवासियों को राहत पहुंचानेे वार्ड से मकई तालाब तक बरसाती पानी को ले जाने नाली निर्माण कराया जा रहा है। वहीं समय-समय पर वार्ड में नालियों की सफाई भी कराते रहते है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!