जिला पुलिस अधीक्षक भावना पांडे से जिला साहू समाज महिला प्रकोष्ठ की सौजन्य भेंट, महिला सुरक्षा व जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

धमतरी। जिला साहू समाज महिला प्रकोष्ठ, धमतरी के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडे से उनके कार्यालय में सौजन्य भेंट कर पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जिले में महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता तथा समाज और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। महिला प्रकोष्ठ की ओर से जनसहभागिता के माध्यम से समाजहित एवं जनहित के कार्यों में प्रशासन के साथ निरंतर सहयोग करने का संकल्प भी व्यक्त किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडे ने सामाजिक संगठनों की सकारात्मक भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि महिला सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर समाज और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल आवश्यक है। उन्होंने जनसहयोग से संचालित होने वाले रचनात्मक कार्यों में पुलिस प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर जिला साहू समाज के जिलाध्यक्ष गणेश साहू, संगठन सचिव विजय साहू, उपाध्यक्ष गोपाल साहू, प्रचार सचिव राजेंद्र साहू, सचिव कमलेश कांत साहू, राधेश्याम साहू, चोवाराम साहू, महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष श्रीमती निर्मला साहू, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती जागृति टिकेश साहू, नगर पंचायत आमदी की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति साहू, श्रीमती अंजलि महेंद्र साहू, श्रीमती भुनेश्वरी साहू, श्रीमती प्रभा साहू, श्रीमती गीता साहू, श्रीमती सविता साहू, श्रीमती अंजलि साहू सहित जिला साहू समाज एवं महिला प्रकोष्ठ के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जिला साहू समाज महिला प्रकोष्ठ भविष्य में भी महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता और जनकल्याण से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर समाजहित में कार्य करता रहेगा।
