Uncategorized

नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पीसीसी उपाध्यक्ष गुरुमुख सिंह होरा सहित कई दिग्गजो ने हरमीत सिंह होरा को दी जन्मदिन की बधाई

जन्मदिन की बधाई देने धमतरी से भी बड़ी संख्या में समर्थक व शुभचिंतक पहुंचे रायपुर

हरमीत ने जन्मदिन पर की क्षेत्रवासियों के उज्जवल भविष्य व सुख समृद्धि की कामना

धमतरी। कांग्रेस नेता, छग प्रदेश कांग्रेस सदस्य व नागरिक सहकारी बैंक अध्यक्ष हरमीत सिंह होरा के कल जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाओं का दौर जारी रहा। रात 12 बजे से अगले 24 घंटे तक समर्थको, शुभचिंतकों द्वारा हरमीत होरा को बधाई संदेश प्रेषित किया गया। साथ ही अनेक लोगो ने श्री होरा ने प्रत्यक्ष मुलाकात कर जन्मदिन की बधाई दी जिसमें कई दिग्गज भी शामिल रहे।
हरमीत सिंह होरा के जन्म दिन पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता चरण दास महंत ने श्री होरा के निवास कार्यालय पहुंचकर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंटकर जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान उनके पिता धमतरी के पूर्व विधायक व प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष गुरुमुख सिंह होरा भी मौजूद रहे। उन्होने भी हरमीत को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस भाव पूर्ण अवसर पर हरमीत होरा ने श्री मंहत व पिता श्री होरा के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।


हरमीत सिंह होरा के धमतरी में बड़ी संख्या में समर्थक व शुभचिंतक है। जो कल रायपुर पहुंचकर श्री होरा से भेंटकर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। एवं ईश्वर से उनकी कुशलता की कामना की। रायपुर पहुंचकर जन्मदिन की बधाई देने वालो में नरेश जसूजा योगेश लाल, राहुल बख्तानी अनिल मसीह सुमित जैन सहित अन्य लोग शामिल रहे।


उल्लेखनीय है कि क्षेत्रवासियों ने श्री होरा को बधाई दी है। कल जन्मदिन के मौके पर सुबह से उनके समर्थको व शुभचिंतको द्वारा उनसे भेंट कर व सोशल मीडिया के माध्यम से बधाईयां दी गई। इस मौके पर चर्चा के दौरान हरमीत सिंह होरा ने कहा कि वे जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्रवासियों के उज्जवल भविष्य व सुख समृद्धि की कामना करते है। लगातार क्षेत्र तरक्की की ओर अग्रसर हो, सभी सुखी व स्वस्थ्य रहे यही कामनाओं के साथ जन्मदिन मनाते है। जन्मदिन की शुरुआत बड़े बुजुर्गो के आशीर्वाद व भगवान के पूजा के साथ होती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!