Uncategorized

प्रदेश स्तरीय सहकार भारती की हुई बैठक, सहकार से समृद्धि पर दिया गया जोर


धमतरी। प्रदेश स्तरीय सहकार भारती कार्यकर्ता बैठक का धमतरी में आयोजन हुआ.बैठक में सभी सहकारिता के प्रदेश ,जिला, विकासखंड, एवं ग्रामीण स्तर पर सहकारिता के पदाधिकारी,सदस्य तथा किसानो ने भाग लिया. बैठक का मुख्य उद्देश्य सहकार से समृद्धि, सहकारिकता के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाने हेतु विभिन्न कार्ययोजना की रूपरेखा तैयार किया गया साथ ही विभिन्न प्रकोष्ठों बुनकर ,मत्स्य, एवं दुग्ध, पैक्स सहकार भारती के की सभी सदस्य द्वारा अपना अनुभव साझा किया गया इस बैठक में मुख्य रूप से कनी राम नंदेश्वर प्रदेश महामंत्री सहकार भारती छत्तीसगढ़ , लखनलाल गुरुपंच ,सहकार भारती प्रदेश कार्य समिति छत्तीसगढ़, दयाराम साहू प्रदेश मंत्री सहकार भारती डॉ. एन. के. साहू प्रदेश संयोजक जैविक खेती सहकार भारती छत्तीसगढ़, हिरेंद्र साहू जिला अध्यक्ष सहकार भारती धमतरी,तरुण साहू जिला महामंत्री एवं सहकारिता के विभिन्न प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गण इस बैठक में बारी बारी से अपना अभिमत व्यक्त किया जिसमें प्रदेश महामंत्री द्वारा सहकारिता के सिद्धांतों एवं उद्देश्यों को विस्तार से बताया गया साथ ही प्रदेश मंत्री दयाराम साहू द्वारा सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में क्या योगदान हो सकता है तथा क्या कार्य योजना बनाया जा सकता है उसके बारे में विस्तार से चर्चा किया गया। जिला अध्यक्ष द्वारा सहकारिता के माध्यम से मत्स्य पालन, दुग्ध पालन ,तथा बुनकर को बढ़ावा देने हेतु मार्गदर्शन एवं तथा कार्ययोजना पर विस्तृत जानकारी दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ बिथिका विश्वास, अंगिरा ध्रुव जनपद अध्यक्ष धमतरी, घनश्याम साहू व्याख्याता संघ प्रचारक राजेंद्र शर्मा, मोनिका ऋषभ देवांगन, सुशीला तिवारी, श्यामा नरेश, सरिता यादव, विजय साहू, हेमंत चंद्राकर, उमेश साहू, यतीशभूषण श्रीवास्तव, गणेश प्रसाद साहू, सोनाराम साहू, शेखन साहू, केशव साहू, जागेश्वर साहू, वीरेंद्र साहू, देहुती साहू , आदि शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!