Uncategorized

एस पी ने 100 से अधिक सड़क सुरक्षा मितान नियुक्त कर किया प्राथमिक रिस्पॉन्स किट का वितरण

सड़क सुरक्षा- जीवन रक्षा के उद्देश्य को सुदृढ़ करने हेतु आज धमतरी पुलिस यातायात द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सड़क सुरक्षा मितान, जनता के स्वयंसेवी सदस्य एवं यातायात स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।यह कार्यक्रम पुलिस लाईन परिसर के समीप कम्पोज़िट बिल्डिंग रूद्री(पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र) में आयोजित किया गया, जिसमें राह-वीर योजना (पूर्ववर्ती गुड समेरिटन योजना) के तहत दुर्घटना पीड़ितों की सहायता, प्राथमिक उपचार और गोल्डन ऑवर की महत्ता पर विस्तृत जानकारी दी गई।

गोल्डन ऑवर का महत्व

दुर्घटना के बाद पहला घंटा जीवन बचाने का सबसे संवेदनशील समय होता है। यदि इस अवधि में घायल को आवश्यक चिकित्सा सहायता मिल जाए, तो लगभग आधी मौतों को रोका जा सकता है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुँचाने हेतु धमतरी पुलिस निरंतर प्रयासरत है।

सड़क सुरक्षा मितान को प्राथमिक उपचार किट वितरण एवं प्रशिक्षण

कार्यक्रम में उपस्थित एसपी धमतरी श्री सूरज सिंह परिहार ने जिलेभर से आए सड़क सुरक्षा मितान को सीधे संबोधित करते हुए उनकी भूमिका को अत्यंत आवश्यक और संवेदनशील बताया।
कार्यक्रम में लगभग 100 से अधिक सड़क सुरक्षा मितान को प्राथमिक उपचार किट वितरित की गई, साथ ही विशेषज्ञों द्वारा उन्हें दुर्घटना स्थल पर सहायता, घायल को सुरक्षित तरीके से अस्पताल पहुँचाने, रक्तस्राव नियंत्रित करने तथा संचार व्यवस्था की जानकारी प्रदान की गई।इस अवसर पर सीएसपी. धमतरी अभिषेक चतुर्वेदी, डीएसपी यशकरण दीप ध्रुव,यातायात प्रभारी उनि. के.आर.साहू,एवं उनि.आर.के साहू सहित यातायात स्टॉफ,रेड क्रास से शिवा प्रधान,आकाश गिरी गोस्वामी,सत्य प्रकाश प्रधान, मनोज सोनी,सुरेश साहू सहित सड़क सुरक्षा के पुलिस मितान अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

राह-वीर (गुड समेरिटन) योजना, वित्तीय सहायता

प्रति घटना पुरस्कार राशि 25,000 रूपये

किसी भी गंभीर सड़क दुर्घटना में पीड़ित की जान बचाने पर राह-वीर को 25,000 रूपये पुरस्कार दिया जाएगा।एक पीड़ित / कई राह-वीर: 25,000 रूपये की राशि सभी राह-वीरों में समान रूप से विभाजित होगी।अनेक पीड़ित / अनेक राह-वीरः प्रत्येक पीड़ित के लिए 25,000 रूपये, पर प्रति राह-वीर अधिकतम 25,000 रूपये ही देय होगा।प्रत्येक पुरस्कृत राह-वीर को सराहना प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा।

राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार

वर्षभर के सर्वश्रेष्ठ राह-वीरों में से चयन कर 10 राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
प्रत्येक राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि 1,00,000 रूपये है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!