Uncategorized

प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा पहुंचे दूरस्थ व धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र

भाजपाईयों के साथ जिले के दूरस्थ क्षेत्रो का किया दौरा, कार्यकर्ताओं से की चर्चा

भाजपा सरकार की योजनाओं व रीति-नीति को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने कर रहे लगातार प्रयास
धमतरी। भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा नगरी मंडल नक्सल प्रभावित क्षेत्र रिसगांव के दौरे पर थे उन्होंने कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर पार्टी संगठन और सदस्यता अभियान व क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान उनके साथ राज्य ओबीसी आयोग अध्यक्ष नेहरू निषाद, राष्ट्रीय मंत्री किसान मोर्चा व पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक महेंद्र पंडित तथा नागेंद्र शुक्ला, कमल डागा, रवि दुबे,मण्डल अध्यक्ष मोहन नाहटा भी उपस्थित रहें. इस अवसर पर श्री रोहरा ने कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा की विचारधारा से अवगत कराते उन्हें भाजपा परिवार का सदस्य बनाने का आव्हान किया।उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया। उसके पश्चात श्री रोहरा शाम 4 बजे पंचायत भवन के पास कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर उनसे सदस्यता अभियान के संबंध में फीड बेक लिए।


उल्लेखनीय है कि श्री रोहरा प्रदेश के साथ साथ धमतरी जिले में भी भाजपा संगठन को मजबूती प्रदान करने लगातार जुटे हुए है। इसी कड़ी में शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रो में दौर कर कार्यकर्ताओं से सतत् सम्पर्क बनाये हुए है। कल उन्होने जिले के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र रिसगांव के दौरे पर थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करने में सफल रहे। वरिष्ठ नेता को अपने बीच पाकर नगरी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा क संचार हुआ। बता दे कि श्री रोहरा राज्य की विष्णुदेव साय सरकार व केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन को दिलाने जुटे हुए है। साथ ही भाजपा सरकार के रीति-नीति व उपलब्धियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रहे है। जिससे प्रभावित होकर जनता भाजपा के महासदस्यता अभियान से जुड़ रही है। संध्या 6 बजे सांकार बीच पारा में माता रानी की महाआरती में शामिल होकर माता आदिशक्ति से क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
मोटर सायकल से पहुंचे दूरस्थ नक्सल प्रभावित क्षेत्र


बता दे कि जिले के नगरी सिहावा क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम रिसगांव व आसपास के सम्पूर्ण क्षेत्र दूरस्थ व नक्सल प्रभावित है। यहां शासन प्रशासन के अधिकारी भी काफी कम पहुंच पाते है। ऐसे क्षेत्र में मोटर सायकल में सवार होकर भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा पहुंचे। कई मार्ग ऐसे थे जहां चार पहिया पहुंच पाना मुश्किल था। ऐसे मार्गो में मोटर सायकल से श्री रोहरा व भाजपाई जनता व कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!