Uncategorized

मां विंध्यवासिनी, शीतला व दंतेश्वरी मंदिर में हुआ हवन, बड़ी संख्या में भक्त हुए शामिल

पूर्णाहुति के पश्चात कराया नव कन्या भोज

अष्टमी पर कल व आज जगह-जगह हुआ हवन-पूजन
धमतरी। इस बार क्वांर नवरात्र की अष्टमी कल गुरुवार व आज शुक्रवार को भी मनाया जा रहा है। कल व आज जगह-जगह हवन पूजन का दौर सुबह से ही विभिन्न दुर्गा पंडालो में शुरु हो गया। साथ ही देवी मंदिरो में हवन पूजन किया जा रहा है। नगर के आराध्य देवी मां विंध्यवासिनी मंदिर में आज सुबह 9.30 बजे से हवन पूजन प्रारंभ हुआ। विधि विधान से हवन पश्चात पूर्णाहुति दी गई। इसी प्रकार रिसाईपारा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर व शीतला मंदिर में भी आज सुबह हवन पूजन सम्पन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे। कल शाम गंगरेल स्थित मां अंगार मोती मंदिर में नवकुंड बनाकर मां दुर्गा के अलग-अलग रुपो के लिए हवन किया गया। जिसके पश्चात मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जहां हजारो भक्तों ने प्रसादी ग्रहण किया। सभी ने मंगलकामना की। विभिन्न दुर्गोत्सव समिति द्वारा कल शाम से ही हवन किया गया। वहीं आज भी कई स्थानों व मंदिरो में भी हवन पूजन हुआ। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूर्णाहुति देने के साथ आदिशक्ति मां दुर्गा से जिले, राज्य व देशवासियों की सुख समृद्धि व शांति की कामना की गई। हवन के पश्चात नवकन्या भोज कराया गया। जिसकी व्यवस्था में समिति सदस्य जुटे रहे। इसके पश्चात प्रतिमा का विसर्जन बाजे गाजे की धुन के साथ किया जायेगा।


ढुंढनी पड़ी नवकन्या भोज के लिए कन्या
कल व आज नवकन्या भोज के लिए सुबह से ही भक्तो द्वारा तैयारियां की गई थी। नवश्रृंगार प्रदान कर नवकन्याओं की पूजा अर्चना कर भोज कराया गया। लेकिन नवकन्या भोज के लिए भक्तों को कन्याओं का इंतजार करना पड़ा। बेटो को तव्वजों देने वाले आज बेटियों की पूजा करने उन्हें ढुंढते रहें। ऐसे में उन्हें इंतजार करना पड़ा।
सुरक्षा के पुख्ता के इंतेजाम
अष्टमी हवन के पश्चात आज शाम से ही कुछ दुर्गोत्सव समितियों द्वारा विसर्जन किया जायेगा। आज व कल दशहरा के दिन अधिकांश समितियों द्वारा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जायेगा। विसर्जन के लिए रुद्री बैराज को निर्धारित किया गया। जहां प्रशासन द्वारा व्याप्त तैयारियां व सुरक्षा इंतेजाम किया गया है। शहर के तालाबों में पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर विसर्जन प्रतिबंधित किया गया। पुलिस व प्रशासनिक अमला द्वारा तैयारियां की जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!