गर्भधारण के पूर्व व बाद आचार-विचार व संस्कारों के संबंध में महिलाओं को दी गई जानकारी
कल्पवृक्ष जैन महिला ट्रस्ट द्वारा संस्कार, शक्ति, गर्भ संस्करण सेमिनार का किया गया आयोजन

कलेक्टर नम्रता गांधी मुख्य अतिथि, डा. पूजा मिन्नी रही विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित
प्रशिक्षक व चीफ काउंसलर नीलशा बेन व तृप्ति बेन मुम्बई द्वारा महिलाओं की दी गई विस्तृत जानकारी
धमतरी। कल्पवृक्ष जैन महिला ट्रस्ट द्वारा संस्कार, शक्ति, गर्भ संस्करण सेमिनार का आयोजन आमापारा स्थित धनकेशरी मंगल भवन में आज किया गया। जिसमें आचार-विचार, उच्चार के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। सर्वप्रथम भगवान महावीर स्वामी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। दीप प्रज्वलन कार्यक्रम मुख्य अतिथि कलेक्टर नम्रता गांधी, विशिष्ट अतिथि डा. पूजा मिन्नी, कल्पवृक्ष जैन महिला ट्रस्ट की अध्यक्ष रुपल लोढ़ा, प्रशिक्षक व चीफ काउंसलर नीलशा बेन मुम्बई व तृप्ति बेन द्वारा किया गया। ज्ञात हो कि उक्त कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को गर्भधारण से पहले व गर्भधारण के बाद किस प्रकार आचार-विचार व व्यवहार रखना चाहिए। इस संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही आचार विचार का शिशु पर पडऩे वाले प्रभाव से अवगत कराया गया। बता दे कि गर्भ धारण के पश्चात आचार विचार व संस्कार के प्रभाव के बारे में महाभारत काल में भी अभिमन्यु के माध्यम से बताया गया है।

साथ ही भगवान महावीर स्वामी के काल में भी इसका विस्तृत विवरण है। सेमिनार के माध्यम से प्रेरक मार्गदर्शन दिया गया। मंच संचालन श्रद्धा बरडिया ने किया। कार्यक्रम प्रभारी ज्योति लुनिया, लक्ष्मी कांकरिया, राखी लोढ़ा, श्रद्धा बरडिया रही। इस दौरान संकल जैन श्री संघ अध्यक्ष विजय गोलछा, संजय लोढ़ा, विनय गोलछा, कल्पवृक्ष जैन महिला ट्रस्ट अध्यक्ष रुपल लोढ़ा, ज्योति लुनिया, राखी लोढ़ा, श्रद्धा बरडिया, लक्ष्मी कांकरिया, सरिता पारख, मोना जैन, मनीषा छाजेड़, कामना जैन, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।


