Uncategorized

बटंची चाकू लहराते हुए लोगों को डरा धमका रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिटी कोतवाली पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था तभी सिहावा चौक के पास मुखबिर से सुचना प्राप्त हुआ की एक व्यक्ति जो नीले रंग का शर्ट एवं काले रंग का जींस पेंट पहना है जो आमातालाब इंडोर स्टेडियम परिसर के अंदर में अपने हाथ में एक धारदार बटंची चाकू को लहराते हुये आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा की सुचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस टीम मुखबिर के बताये आमातालाब इंडोर स्टेडियम परिसर के अंदर पहुंचकर देखे तो एक द्वारा धारदार हथियार बटंची चाकू को अपने हाथ लेकर आम जगह पर लहरा रहा था जिसे देखकर आने जाने वाले लोगो में भय व्याप्त था। उक्त व्यक्ति को गवाहों के समक्ष घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम उमेश साहू पिता राम जी साहू 27 वर्ष लाल बगीचा गौरा चौरा के पास धमतरी का रहने वाला बताया।आरोपी के कृत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने से गवाहों के समक्ष विधिवत गिरफतार कर आरोपी से धारदार बटंची चाकू जप्त कर उनके विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर,आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
धमतरी पुलिस द्वारा शहर में ऐसे घटनाओं को रोकने के लिये ऐसे असमाजिक तत्वों एवं बदमाशों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली से प्रआर. रवि जगने,सौरभ पटेल, आरक्षक मुकेश,चंदर जामदार,डायमंड यादव, नीरज पांडे,महेंद्र कोसरिया का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!