Uncategorized

आत्महत्या करने के लिये प्रताड़ित करने वाले पति पत्नी गिरप्तार

थाना सिटी कोतवाली धमतरी में धारा 306, 34 भादवि. के अतर्गत थाना सिटी कोतवाली के धारा 174 दप्रस.की जांच दौरान गवाहों का कथन लिया गया तथा एफएसएल रायपुर से परीक्षण
के उपरांत प्राप्त जांच तथा मृतक द्वारा लेख किया गया सुसाईडल नोट एवं हस्तलिपी विशेषज्ञ के परीक्षण रिपोर्ट में मृतक द्वारा सुसाईडल नोट के आधार पर आरोपियों के द्वारा आत्महत्या करने के लिये प्रताड़ित,उत्प्रेरित करने से मृतक विनायकदास द्वारा स्वयं जहर सेवन कर आत्महत्या करने कए अपराध घटित करना पाये जाने से थाना सिटीकोतवाली धमतरी में धारा 306,34 भादवि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवचेना में लिया गया।विवेचना के दौरान मृतक की पत्नि व गवाहों के कथन एवं पूर्व जांच से आरोपीगण मनमोहनदास हैवार पिता स्वः रामूदास हैवार 39 वर्ष, सावित्री हैवार पति मनमोहनदास हैवार 36 वर्ष दोनों निवासी रामपुरवार्ड धमतरी दीक्षित कालोनी धमतरी थाना सिटी कोतवाली धमतरी,जिला धमतरी को कड़ाई से पूछताछ किया गया एवं मृतक की पत्नी एवं गवाहों के कथन पर ये बात भी सामने आई की दोनों भाईयों के बीच में संपत्ति के बटवारे को लेकर विवाद था।आरोपीगण को विरूद्ध अपराध घटित करने के पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से आरोपी गणों को विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!