Uncategorized

स्टेशन पारा में जुआ खेल रहे 6 जुआरी गिरप्तार ,12080 नगद जप्त

थाना सिटी कोतवाली धमतरी द्वारा जुआ खेलने वाले 6 जुआरियों पर धारा 3(2)
छ.ग.जुआ प्रतिशेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।मुखबिर के बताये जगह जाकर स्टेशन पारा खाली प्लाट में आम जगह पर ताश खेल रहे जुआरियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया जो रूपये पैसे से हारजीत का दांव लगाकर ताश काट पत्ती नामक जुआं खेलते रंगे हाथ मिलने पर 6 जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम 12,080रू एवं 52 पत्ती ताश जप्त कर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में धारा 03(2) छ.ग.जुआ प्रतिशेध अधिनियम के तहत अपराध कायम कर वैधानिक कार्यवाही किया गया.गिरप्तार जुआरियों में धर्मेन्द्र गुप्ता पिता राधेलाल गुप्ता 37 वर्ष बाजार चौक हटकेशर वार्ड, कुलदीप सिंग पिता ध्यान सिंग उम्र 27 वर्ष सिहावा चौक,निर्मल दास मानिकपुरी पिता देवदास मानिकपुरी 32 वर्ष तेलीपारा सिहावा चौक, हरजीत सिंग मुराणी पिता अख्तर सिंग 40 वर्ष सिहावा चौक, गौतम कुमार भारती पिता भगवान दास भारती 37 वर्ष कोलियारी,बलराम ध्रुव पिता रूपलाल ध्रुव 26 वर्ष शीतलापारा लाल शामिल है.उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली धमतरी से प्रआर. दीपक साहू,आर.रूपेश रजक,चंदर जमदार, डायमंड यादव सहित थाना कोतवाली स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!