Uncategorized

टोटी लगाओ – जल बचाओ अभियान: दानीटोला वार्ड में जल संरक्षण की अनूठी पहल

धमतरी- शहर के दानीटोला वार्ड में जल संरक्षण को लेकर एक सराहनीय पहल की शुरुआत हुई है। महापौर के स्पष्ट निर्देशों के तहत जल विभाग के सभापति अखिलेश सोनकर के नेतृत्व में टोटी लगाओ – जल बचाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को जागरूक करना और उन्हें यह समझाना है कि पानी की एक-एक बूँद अनमोल है और इसका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है।वार्ड में कई घरों के बाहर बिना टोटी के नल देखे गए, जहाँ से लगातार पानी बह रहा था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए सभापति श्री सोनकर ने स्थानीय लोगों को स्वयं टोटी लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने हाथों से टोटी लगाने की शुरुआत की, ताकि लोगों को एक सकारात्मक संदेश मिले और वे इस नेक काम में भागीदार बनें।सोनकर ने मौके उपस्थित नागरिकों से कहा, “जल संकट की स्थिति दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। अगर अब भी हम नहीं जागे, तो आने वाली पीढ़ियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।” उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे न केवल अपने घरों में टोटी लगाएं, बल्कि आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।इस अवसर पर मोहल्ले के कई निवासी आगे आए और खुद से टोटी लगाकर इस अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया। एक स्थानीय नागरिक ने कहा, यह छोटा सा कदम बड़ा बदलाव ला सकता है। पहले नल से दिनभर पानी बहता था, अब टोटी लगने से नियंत्रण रहेगा।महापौर द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार, आने वाले दिनों में अन्य वार्डों में भी इस अभियान को विस्तार दिया जाएगा। टोटी लगाना केवल पानी बचाने का उपाय नहीं, बल्कि यह जिम्मेदार नागरिक होने का प्रतीक है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!