गौ विज्ञान परीक्षा का हुआ आयोजन

छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति, रायपुर द्वारा आयोजित गौ विज्ञान परीक्षा के द्वितीय चरण की परीक्षा जिला स्तर पर रविवार को राज्य के परीक्षा प्रमुख सुबोध राठी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के सभी जिला के निर्धारित केंद्र में आयोजित की गई। धमतरी जिला परीक्षा प्रमुख विनोद कुमार पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि धमतरी जिले में गौ विज्ञान परीक्षा के द्वितीय चरण की परीक्षा में ऐसे सभी विद्यार्थी सम्मिलित हुए जिन्होंने प्रथम चरण की परीक्षा में अपने विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर में प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए थे। इसके लिए धमतरी जिले के प्रत्येक ब्लॉक में एक – एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है । सभी केंद्रों में परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे के मध्य संपन्न हुआ।धमतरी जिले में मॉडल इंग्लिश स्कूल ,सोरिद नगर धमतरी, कुरूद ब्लॉक में शासकीय कन्या उच्य. माध्य. शाला, कुरुद मगरलोड ब्लॉक में शास. उच्च. माध्य. शाला ,मगरलोड एवं नगरी ब्लॉक में पी . एम . श्री स्कूल, नगरी केंद्र में परीक्षा संचालित हुई। सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्ष एवं परीक्षा प्रभारी द्वारा शांति पूर्वक परीक्षा संपन्न कराया गया।
सभी ब्लॉक के नोडल राकेश कुमार साहू धमतरी, कुरूद ब्लॉक के कुलेश्वर सिन्हा एवं रामदयाल साहू कुरूद , मगरलोड ब्लॉक के नोडल आत्माराम साहू ,मगरलोड एवं नगरी ब्लॉक के नोडल राजेश तिवारी प्रभारी प्राचार्य नगरी , ने अपने अपने ब्लॉक के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। यह परीक्षा बच्चो एवं युवाओं में गौसेवा के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने, समाज में गौ संरक्षण का संदेश प्रसारित करने , पंचगव्य चिकित्सा आयुर्वेद में अत्यंत लाभकारी होने के साथ साथ गौमूत्र और गौमय जैविक खेती के लिए अमूल्य है, भारतीय गाये पर्यावरण संरक्षण में सहायक है इन्हीं सभी बातों का ज्ञान छात्र छात्राओं को हो यही गौविज्ञान परीक्षा का मुख्य उद्देश्य है । परीक्षा में 406 छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए।जिला स्तर की परीक्षा में विभिन्न प्रकार के प्रश्नों का समावेश किया गया जिसमें भविष्य पुराण के अनुसार गौ मूत्र में किसका वास होता है,राजा विराट के पास कितनी गए थी,भगवान कृष्ण ने किस पर्वत की पूजा की थी,दही किस बीमारी में अत्यंत लाभकारी है,गौ मूत्र में कितने प्रतिशत जल पाया जाता है ,कुष्ठ रोग किस चीज का सेवन करने से मिट जाता, देशी गाय के दूध में कौन सा प्रमुख विटामिन पाया जाता है,गौघृत में कितने अम्ल होते है,गौ मूत्र के सेवन से कौन सा रोग मिट जाता है ,गाय के शरीर के किस भाग में चंद्रमा का वास होता है,गाय को धेनु नाम क्यों दिया गया है, रिग्वेद के अनुसार गाय को किस नाम से संबोधित किया जाता है,गाय के गोबर का उपयोग”एंटी रेडियेशन सुरक्षा में किस प्रकार किया जाता है ऐसे प्रश्नों का समावेश किया गया है । जिले में प्रत्येक स्तर पर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थीयो को क्रमशः5100,3100,1100 रुपए की राशि एवं प्रमाणपत्र से सम्मानित किया जाएगा साथ
ही प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
