Uncategorized

भटगांव स्कूल के छात्रों ने देखा जिलास्तरीय राज्योत्सव, प्रदर्शनी के स्टालों का किया अवलोकन

धमतरी। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर आयोजित जिलास्तरीय राज्योत्सव 2025 में जिलेभर के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। इसी क्रम में शासकीय उन्नत प्राथमिक शाला भटगांव के विद्यार्थी अपने शिक्षकों के साथ डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, एकलव्य खेल परिसर धमतरी में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम का अवलोकन करने पहुंचे।विद्यालय के प्रधान पाठक दिनेश पांडे के नेतृत्व में पहुंचे छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक स्वर्णलता नाग, गायत्री सोनवंशी, सोहद्रा साहू, अन्य शिक्षकगण एवं रसोईया बहनें भी उपस्थित थीं। साथ ही प्रधान पाठक चेतन साहू (खिरकीटोला) ने भी इस अध्ययन भ्रमण में सहयोग दिया।राज्योत्सव स्थल पहुंचने पर विद्यार्थियों ने जिले के विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने सब्जी उद्यानिकी विभाग, वन विभाग, पुलिस विभाग का जागरूकता एवं यातायात स्टाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, सौर ऊर्जा स्टाल, वन उपज एवं हस्तशिल्प स्टाल सहित अन्य विभागीय प्रदर्शनियों का गहन निरीक्षण कियाविद्यार्थियों ने इन स्टालों के माध्यम से शासन की योजनाओं, वैज्ञानिक तकनीकों, पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा उपयोग, स्वच्छता अभियान तथा स्थानीय उत्पादों के संवर्धन की जानकारी प्राप्त की। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को हर स्टाल की जानकारी विस्तार से समझाई और प्रश्नोत्तर के माध्यम से उनका मार्गदर्शन किया।कार्यक्रम में जिलेभर से विद्यार्थी, नागरिक एवं सामाजिक संगठन भाग ले रहे हैं। विद्यालय के प्रधान पाठक दिनेश पांडे ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में राज्य के प्रति गर्व की भावना और ज्ञानवर्धन दोनों का संचार करते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!