Uncategorized

कांग्रेसी पार्षदों ने नगर निगम में दिया धरना


धमतरी। गुरुवार को नगर निगम के वीडियो कांफ्रेसिंग रुम के बाहर कांग्रेसी पार्षदों ने धरना देकर प्रदर्शन किया गया। नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, वरिष्ठ पार्षद योगेशलाल ने बताया कि वार्डो निवासरत लोगो से निर्माण कार्यो के नाम पर विकास शुल्क लिया जाता है। इसका उपयोग रोड़, नाली, पानी सहित अन्य निर्माण में किया जाता है। लेकिन उक्त राशि का उपयोग संबंधित वार्ड में न लगाकर दूसरे वार्डो में किये जाने का प्रयास किया जा रहा है। जो कि गलत है। स्टीट लाइटे बंद होने से शहर अंधेरे में डूबा हुआ है। महीनों से महासागर हेण्डपंप बंद है। छह महीने में कई बार फिल्टर प्लांट में खराबी एवं खस्ताहाल सड़के होने से शहरवासियों को कई तरह की परेशानी उठानी पड़ रही है। कचरा संग्रहण के लिए बड़ी संख्या में खरीदे गए गुणवत्ता विहिन रिक्शे, डीजल चोरी घोटाला, पर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने सहित अन्य मामलों को लेकर आयुक्त को घेरा। साथ ही जनहित की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक जल्द दूर करने की मांग की गई। इस अवसर पर पूर्व पार्षद सोमेश मेश्राम, पार्षद प्रतिनिधि गजानंद रजक सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!