Uncategorized

साढ़े चार साल तक विधायक को नहीं आई शहर विकास की याद, चुनाव नजदीक आते ही कर रही श्रेय की राजनीति – आकाश गोलछा

भाजपाईयों के बयान का शहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ने किया खंडन

धमतरी। पिछले दिनों भाजपाईयों द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि विधायक रंजना साहू द्वारा स्वीकृत कराये गये विकास कार्यो का श्रेय कांग्रेस द्वारा लिया जा रहा है। जिसका खंडन शहर ब्लाक अध्यक्ष आकाश गोलछा ने किया है। श्री गोलछा ने कहा कि शहर में विकास कार्यो के लिए नगर निगम अन्तर्गत कांग्रेस द्वारा 638 लाख रुपये की स्वीकृति दिलाई गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पूर्व में 10 करोड़ की राशि धमतरी निगम के विकास कार्यो हेतु घोषणा की गई थी। जिसमें विभागीय मंत्री शिव डहरिया द्वारा महापौर विजय देवांगन की अनुशंसा के आधार पर 638 लाख रुपये के विकास कार्यो की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिनमें से कुछ विकास कार्य लगभग 65 लाख रुपये के कार्यो को विधायक द्वारा स्वयं स्वीकृत कराने की बात प्रचारित की जा रही है। जो कि झूठा श्रेय लेने की राजनीति है। विधायक पूर्व में भी झूठा श्रेय लेने का कार्य कर चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रो की जनता द्वारा नकारे जाने के पश्चात लगभग साढ़े चार सालों बाद विधायक को धमतरी शहर की जनता याद आ रही है। साढ़े चार सालों तक शहर विकास की याद नहीं आई। अब कार्यकाल के अंतिम समय में शहर विकास का दिखावा किया जा रहा है। शहर अध्यक्ष आकाश गोलछा ने आगे कहा कि जब 15 सालों तक प्रदेश मे भाजपा की सरकार रही तब धमतरी के साथ विकास के नाम पर हमेशा भेदभाव किया गया। बुनियादी सुविधाओं के लिए भी शहरवासी तरसते रहे, लेकिन जब से प्रदेश में भूपेश बघेल की सरकार व निगम में महापौर विजय देवांगन की सत्ता आई है तब से शहरवासियों को बुनियादी सुविधाओं के साथ ही विकास की सौगात लगातार दी जा रही है। धमतरी शहर को जनता पिछड़ा हुआ मानती है। इसका मुख्य कारण 135 सालों के नगरीय निकाय इतिहास में भाजपा का सत्ता पर काबिज होना है। इतने सालों तक शहर सत्ता भाजपा के हाथो में रही लेकिन धमतरी के विकास में सफल नहीं हो पाए। वहीं मात्र साढ़े तीन सालों के कार्यकाल में महापौर विजय देवांगन ने शहर विकास के नये आयाम स्थापित किये है। जिससे जनता में महापौर व कांग्रेस के प्रति विश्वास बढ़ा है। यह भाजपाईयों को रास नहीं आ रहा इसलिए झूठा श्रेय लेने की राजनीति की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!