Uncategorized

जिला औषधि विक्रेता संघ अध्यक्ष ने की स्वास्थ्य मंत्री से भेंट

धमतरी । स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से धमतरी जिला औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष राजेश साहू, गोविंद गांधी, रूपेंद्र साहू ने सौजन्य भेंट कर पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री को छत्तीसगढ़ के सभी मेडिकल स्टोर में लैपटॉप एवं सॉफ्टवेयर में शासन से अनुदान स्वरूप सहायता की मांग रखी गई। प्रदेश में नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री एवं उनके गिरोह पर शिकंजा कसने की बात कही गई। स्वच्छ एवं स्वस्थ मेडिकल दवा व्यवसाय को शासन द्वारा प्रोत्साहित करने एवं ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने की मांग की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!