Uncategorized

रुद्री नहर में डूबा उत्तर प्रदेश का 16 वर्षीय नाबालिग, गोताखोर कर रहे तलाश


धमतरी। मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश हरदोई जिला से कुछ युवक धमतरी पहुंचे हैं और अंबेडकर चौक के आसपास निवास कर रहे हैं। शुक्रवार की सुबह लगभग 10:30 बजे सभी ऑटो में रुद्री पहुंचे और मुख्य नहर में नहाने के लिए उतर गए। इसी दौरान समीर हसन नाम का 16 साल का लड़का पानी में बह गया। सूचना मिलने पर रुद्री पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी भानु प्रताप भी पहुंचे। तत्काल गोताखोरों को बुलाया गया। समाचार लिखे जाने तक गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी हुई थी। बताया जा रहा कि लगभग 9-10 युवक उम्र 14 से 20 वर्ष के आयु के वर्ग के सभी शुक्रवार को नहाने के लिए पहुंचे थे जिसमें से एक युवक बह गया। डर की वजह से तीन युवक वहां से भाग गए, 6 लोगों के नाम पुलिस ने नोट किया है। रुद्री थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि सभी उत्तर प्रदेश के हैं घुमंतू फेरी वाले हैं।बहे लड़के की गोताखोरों द्वारा तलाश की जा रही है। पानी कम करने के लिए सिंचाई विभाग को कहा गया है, धीरे-धीरे पानी कम किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!