Uncategorized

सदर उत्तर वार्ड में सराफा व्यापारियों के साथ पूर्व विधायक रंजना साहू ने सुनी मोदी जी की मन की बात

सशक्त भारत के निर्माण की आधारशीला प्रधानमंत्री श्री मोदी ने रखीं-रंजना साहू

धमतरी- मोदी जी के मन की बात का कार्यक्रम को सदर उत्तर वार्ड के कमल राखेचा के निवास में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने बूथ अध्यक्ष, मंडल महामंत्री सहित विभिन्न बंधुओं की उपस्थिति में सुना गया, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोदी जी की मन की बात के 109वें संस्करण में संविधान निर्माण एवं सुप्रीम कोर्ट के 75 वर्ष पूर्ण होने, भक्ति शक्ति का समागम मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के भव्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा, विकसित भारत संकल्प यात्रा, मकर संक्रांति से देव स्थलों की सफाई में जन सामुहिकता के योगदान, दिल्ली के लाल किला में मातृशक्तियों के द्वारा परेड ग्राउंड में मार्च फास्ट करना, वूमेन डेवलपमेंट, महिला सशक्तिकरण के लिए सेल्फ हेल्प ग्रुप की संख्या में वृद्धि, नमो ड्रोन से खेतों में दवाई छिड़काव दीदियों के द्वारा, ऑर्गन डोनेट की सकारात्मक प्रभाव में वृद्धि, आयुष चिकित्सा पद्धति, मतदान के प्रतिशत में वृद्धि जैसे अनेक विषयों पर मन की बात के माध्यम से देशवासियों के समक्ष रखें,पूर्व विधायक श्रीमती साहू ने बताया कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत देश विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है, देश के जनसमुदायों में सहभागिता, सामूहिक प्रयास भाव दिखाई दे रहा है, देश के कोने-कोने में महिला सशक्तिकरण की ओर आगे बढ़ते हुए महिलाएं परचम लहरा रही है जो कि विकसित भारत के परिदृश्य को प्रदर्शित कर रही है।, मन की बात सुनने के लिए सदर उत्तर वार्ड में मंडल महामंत्री नीलेश लुनिया, बूथ अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, फुलचंद जी ललवानी, बीरचंद डागा, संजय कोठरिया, पहुना जाधव, घनराज जैन, श्रीमति बीना राखेचा, विपुल राखेचा, ऋषभ संकलेचा, राहुल राखेचा, प्रवीण संकलेचा, हीरू बच्छवात एवं अन्य व्यापारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!