स्वास्थ्य विभाग के वर्कशॉप का आयुक्त एव स्वास्थ्य विभाग एमआईसी सदस्य ने किया निरीक्षण, खराब वाहनों की जल्द मरम्मत के निर्देश

धमतरी। नगर निगम धमतरी की सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त अरुण वर्मा एवं स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के एमआईसी सदस्य नीलेश लुनिया ने स्वास्थ्य विभाग के वर्कशॉप का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वर्कशॉप में रखे सफाई एवं कचरा संग्रहण से संबंधित वाहनों और मशीनों की स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान वर्कशॉप में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने वाली टिप्पर गाडिय़ां, 8-गाड़ी ,407 वाहन 2 ,बड़ी वैक्यूम मशीनें 1, छोटी वैक्यूम मशीन 1 तथा एक जेसीबी सहित अन्य संसाधनों की स्थिति देखी गई। निरीक्षण में कुछ वाहन एवं मशीनें खराब अथवा मरम्मत की आवश्यकता वाली स्थिति में पाई गईं। इस पर आयुक्त अरुण वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि खराब वाहनों एवं मशीनों की आवश्यक मरम्मत शीघ्र कराई जाए, ताकि सफाई कार्य एवं कचरा संग्रहण व्यवस्था प्रभावित न हो।
शहर की सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी – नीलेश लुनिया
स्वास्थ्य विभाग के एमआईसी सदस्य नीलेश लुनिया ने वाहनों के खराब होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण शहर की स्वच्छता व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यदि कचरा संग्रहण करने वाले वाहन समय पर उपलब्ध नहीं होंगे तो इसका सीधा असर वार्डों की सफाई व्यवस्था पर पड़ेगा। इसलिए सभी खराब वाहनों एवं मशीनों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराकर कचरा संग्रहण व्यवस्था को पुन: पूरी क्षमता के साथ संचालित किया जाए। नीलेश लूनिया ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बारिश के मौसम में मच्छरजनित बीमारियों एवं अन्य संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए वार

