Uncategorized

निर्माणाधीन कांग्रेस भवन भखारा का निरीक्षण करने पहुंचे जिला कांग्रेस अध्यक्ष शरद लोहाना

 

धमतरी जिला मुख्यालय में कांग्रेस कार्यालय निर्माण होने के बाद अब ब्लॉक कांग्रेस मुख्यालय में भी कांग्रेस भवन का निर्माण किया जा रहा है. इस तारतम्य मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भखारा कांग्रेस भवन का निर्माण अंतिम चरणों में है. जिसके बाद भखारा कांग्रेस की विभिन्न राजनीतिक गतिविधियां नए कांग्रेस भवन से संचालित होगी निर्माणाधीन कांग्रेस भवन का जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष भरत नाहर के साथ निरीक्षण कर भवन निर्माण पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए श्री लोहाना ने बताया कि जिला मुख्यालय में कांग्रेस भवन निर्माण होने के बाद ब्लॉक मुख्यालय में भी कांग्रेस भवन का निर्माण किया जाना है भखारा ब्लॉक कांग्रेस भवन का निर्माण अंतिम चरणों में है. आगामी विधानसभा चुनाव का संचालन नए भवन से होगी। इस दौरान विनोद साहू पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत भखारा संतोषी निषाद पार्षद नगर पंचायत भखारा, दयाराम साहू, होरीलाल साहू वरिष्ठ कांग्रेस नेता, बिट्टू गौर, किशुन निर्मलकर, महेंद्र साहू, तोरण साहू, देवनारायण सिंह गौर, नितेश मानिकपुरी, सुनील साहू, दिनेश यादव, प्रवीण गौर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!