Uncategorized

नेशनल हाईवे से 170 होर्डिंग बोर्ड हटाए, नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

धमतरी-नगर निगम द्वारा शहर की सौंदर्यता एवं यातायात सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नेशनल हाईवे पर अवैध रूप से लगे होर्डिंग बोर्डों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत निगम अमले ने कार्रवाई करते हुए कुल 170 होर्डिंग बोर्ड हटाए।
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि नेशनल हाईवे पर बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग बोर्ड न केवल नियमों का उल्लंघन कर रहे थे, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ा रहे थे। कई स्थानों पर बड़े-बड़े फ्लेक्स और बोर्ड यातायात संकेतकों को ढंक रहे थे, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी।
अभियान के दौरान निगम की टीम ने जेसीबी एवं अन्य संसाधनों की सहायता से होर्डिंग हटाने की कार्रवाई की। संबंधित एजेंसियों एवं संचालकों को पूर्व में नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन निर्धारित समयावधि में बोर्ड नहीं हटाए जाने पर निगम को सख्त कदम उठाना पड़ा।
नगर निगम उपायुक्त पीसी सार्वा ने कहा कि शहर में अवैध होर्डिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्रवाई की जाएगी।निगम की इस पहल से नेशनल हाईवे का दृश्य साफ-सुथरा हुआ है और यातायात व्यवस्था भी अधिक सुचारू होने की उम्मीद है। स्थानीय नागरिकों ने निगम की इस कार्रवाई की सराहना की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!