लगातार दूसरे दिन भी शीतला मंदिर मे चोरी: इस बार भखारा के मंदिर से सोने-चांदी के आभूषण और दानपेटी से नगदी पार

धमतरी- जिले में लगातार दूसरे दिन भी शीतला मंदिर मे चोरी की वारदात हुई है. जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे है.चोरो द्वारा लगातार मंदिरो मे चोरी को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. बता दे कि इस बार भखारा ग्राम स्थित शीतला मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है, जहां से माता के चांदी के आभूषण सहित दानपेटी में रखी नगदी पार कर दी गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तब चोरी की घटना का खुलासा हुआ। मंदिर का सामान बिखरा पड़ा था और दानपेटी टूटी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया।
सूचना पर भखारा थाना पुलिस सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों की तलाश में जुट गई है।
गौरतलब है कि सोमवार को मरौद ग्राम स्थित शीतला मंदिर में भी चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण और दानपेटी से नगदी पार कर दी थी। लगातार दो दिनों में दो शीतला मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है और लोग जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

