Uncategorized

महापौर रामू रोहरा ने किया भोथली ग्राम पंचायत में 10 लाख की लागत से शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन

धमतरी- ग्राम पंचायत भोथली में 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले शेड निर्माण कार्य का भूमि पूजन मुख्य अतिथि महापौर श्री रामू रोहरा के करकमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।इस दौरान महापौर रामू रोहरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए बुनियादी सुविधाओं का विस्तार अत्यंत आवश्यक है। शेड निर्माण से ग्रामवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के लिए एक सुदृढ़ एवं सुरक्षित स्थान मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के निर्माण कार्य न केवल सुविधाएं बढ़ाते हैं, बल्कि गांव के विकास को नई दिशा भी प्रदान करते हैं।महापौर ने आगे कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड और ग्राम में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने ग्रामवासियों से विकास कार्यों में सहभागिता बनाए रखने और कार्यों की गुणवत्ता पर भी ध्यान देने की अपील की।कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने इस विकास कार्य के लिए महापौर का आभार व्यक्त करते हुए ग्राम के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!