Uncategorized

तीन दिवसीय आयुष्मान आरोग्य एवं एक्स-रे जांच शिविर का आयोजन,

नीलेश लूनिया ने की वार्डवासियों से अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील

सदर उत्तर, साहलेवार पारा एवं आमापारा वार्ड में लगेगा शिविर

धमतरी। नगर निगम धमतरी के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग द्वारा नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 10, 11 एवं 12 अगस्त 2026 को तीन दिवसीय आयुष्मान आरोग्य एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में एक्स रे जांच, स्वास्थ्य जांच, उपचार, विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श तथा आयुष्मान कार्ड एवं आभा आई डी बनाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
10 अगस्त को सदर उत्तर वार्ड में शिविर का आयोजन सदर उत्तर आंगनबाड़ी, जिम भवन के पास किया जाएगा। इसके बाद 11 अगस्त को साहलेवार पारा वार्ड में सामुदायिक भवन तथा 12 अगस्त को आमापारा वार्ड में सिंधी धर्मशाला भवन में शिविर आयोजित होगा। तीनों शिविरों का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा।

*तीनों वार्डों में यहां लगेगा शिविर*

10 अगस्त 2026 सदर उत्तर वार्ड,स्थान: सदर उत्तर आंगनबाड़ी, जिम भवन के पास,11 अगस्त 2026 साहलेवार पारा वार्ड,स्थान: सामुदायिक भवन,12 अगस्त 2026 आमापारा, स्थान: सिंधी धर्मशाला भवन शामिल है.स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने-अपने वार्ड में आयोजित शिविर का लाभ उठाएं।

*आयुष्मान कार्ड एवं आभा ID बनाना आवश्यक*

स्वास्थ्य विभाग द्वारा वार्डवासियों से विशेष रूप से अपील की गई है कि आयुष्मान कार्ड एवं आभा आई डी बनाने की प्रक्रिया अवश्य पूरी करें। जिन नागरिकों ने अभी तक अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी जमा नहीं की है, वे अपनी आधार की फोटो कॉपी संबंधित वार्ड की मितानिन अथवा ए एन एम कार्यकर्ता के पास जमा कर दें, ताकि आवश्यक प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।

*नीलेश लूनिया ने कहा—हर नागरिक तक पहुंचे स्वास्थ्य सुविधा*

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के सभापति नीलेश लूनिया ने कहा कि नागरिकों को उनके वार्ड के नजदीक ही स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में एक्स रे जांच, स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श के साथ आयुष्मान कार्ड और आभा आई डी बनाने की सुविधा भी मिलेगी।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ एवं सशक्त समाज की नींव हैं। हमारा प्रयास है कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचे। उन्होंने तीनों वार्डों के नागरिकों से अपील की कि वे शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें और अपने परिवार के सदस्यों की भी स्वास्थ्य जांच करवाएं।नीलेश लूनिया ने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक स्वास्थ्य सुविधा और शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, इसके लिए विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि जिन लोगों ने अभी तक आधार की फोटो कॉपी जमा नहीं की है, वे उसे मितानिन अथवा ए एन एम कार्यकर्ता के पास जमा कर दें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!