Uncategorized

भखारा-भठेली नगर पंचायत में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

विधायक की सोच के अनुरूप भखारा-भठेली सजाना संवारना है

भखारा-नगर पंचायत भखारा-भठेली में लोक निर्माण विभाग द्वारा सभी ठेकेदारों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं समय-सीमा पर विस्तार से चर्चा की गई।
नप अध्यक्ष ज्योति हरख जैन, सी एम ओ संतोष विश्वकर्मा एवं सभापति हितेंद्र साहू ने सभी ठेकेदारों से गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने एवं निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने का आश्वासन लिया। उन्होंने कहा कि विधायक अजय चंद्राकर की सोच के अनुरूप भखारा-भठेली नगर को और अधिक सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए जनसहयोग के साथ-साथ ठेकेदारों के मार्गदर्शन और सहयोग की भी आवश्यकता है।बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि नगर पंचायत द्वारा सभी आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा, वहीं ठेकेदारों से अपेक्षा की गई कि वे नगर पंचायत के निर्देशों का सद्भावना पूर्वक पालन करें और विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं।
बैठक में संघ अध्यक्ष आर के नेताम एवं कांट्रेक्टर ने भी सकारात्मक रुख अपनाते हुए गुणवत्ता के साथ कार्य करने एवं समय पर निर्माण कार्य पूर्ण करने का उचित आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने नगर पंचायत के निर्देशों का पालन करते हुए विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग देने की बात कही।इस अवसर पर सीएमओ संतोष विश्वकर्मा, सब इंजीनियर ज्योति साहू, सभापति छबिलाल निर्मलकर, सभापति भूपेश्वरी चंदेल, चक्रसुदर्शन चंदेल एवं पार्षद डुमेंद्र गंगबेल सहित कांट्रेक्टर पूरन साहू, रामकृष्ण नेताम, हिमांशु नाहर, अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। अन्य अनुपस्थित कांट्रेक्टर राजू कुलेश्वर सेन,आशीष पारख, नम्मू लाल साहू, विनोद साहू, दिनेश पांडव यादव आदि ने भी सकारात्मक कार्यों के लिए अपने सुझाव और सहमति दिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!