निगम विभागीय सलाहकार समितियों का गठन, भाजपा- कांग्रेस सहित निर्दलीय पार्षदों को मिला स्थान

धमतरी । शहर में विकास कार्यों की निगरानी और सलाह के लिए नगर निगम ने 8 विभागीय समितियों का गठन किया है। निगम कमिश्नर प्रिया गोयल ने सभी समितियों के सदस्यों के नाम घोषित किए। आवास, पर्यावरण और लोक निर्माण विभाग समिति में पार्षद हेमंत बंजारे, ईश्वर सोनकेर, नम्रतामाला पवार, चन्द्रभागा साहू, मेघराज ठाकुर, कुलेश सोनी और उमा ध्रुव को शामिल किया गया है। विधि और सामान्य प्रशासन समिति में आशा लोधी, भारती साहू, अज्जू देशलहरे, हेमंत बंजारे, मेघराज ठाकुर, सुमन मेश्राम और पूर्णिमा देवांगन को जगह मिली है। स्वास्थ्य और चिकित्सा विभाग समिति में कुलेश सोनी, मेघराज ठाकुर, आशा लोधी, हेमंत बंजारे, गजेन्द्र कंवर, कुशल लोढ़ा और दीपक सोनकर को शामिल किया है। जल कार्य विभाग समिति में हेमंत बंजारे, आशा लोधी, चन्द्रभागा साहू, अज्जू देशलहरे, सतीश पवार, शैलेश रजक और सूरज गहरवाल को जिम्मेदारी दी गई है। राजस्व और बाजार विभाग समिति में संजय देवांगन, गजेन्द्र कंवर, शैलेश रजक, राकेश चंदवानी, तल्लीनपुरी गोस्वामी, प्रकाश सिन्हा और रामेश्वरी कोसरे को शामिल किया गया है। शिक्षा, महिला और बाल कल्याण विभाग समिति में भारती साहू, आशा लोधी, अनीता अग्रवाल, संजय देवांगन, सतीश पवार, कोमल सार्वा और रामेश्वर वर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। पुनर्वास और नियोजन विभाग समिति में अज्जू देशलहरे, ईश्वर सोनकर, भारती साहू, चन्द्रभागा साहू, संतोष सोनकर, हेमंत बंजारे, प्रकाश सिन्हा, खाद्य तथा नागरिक आपूर्ति विभाग समिति में कुलेश सोनी, संजय देवागंन, चन्द्रभागा साहू, शैलेश रजक, संतोष सोनकर, मदन नेवारे, योगेश लाल को शामिल किया।
