Uncategorized

प्रोजेक्ट युवाः कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा पहुंचे लाईवलीहुड कॉलेज

कुकिंग-बेकिंग क्लास के प्रशिक्षणार्थियों से की चर्चा, तैयार व्यंजनों का स्वाद लिया

धमतरी 20 जून 2025/कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा आज लाईवलीहुड कॉलेज पहुंचे। उन्होंने प्रोजेक्ट युवा के तहत् 20 मई से संचालित कुकिंग-बेकिंग क्लास में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं चर्चा की और कर उनके द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों के बारे में पूछा। इस दौरान उन्होंने इन प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तैयार पावभाजी, नानखटाई, ढोकला, पेस्ट्री और नूडल आदि व्यंजनों का स्वाद भी लिया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने इन व्यंजनों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पाककला की बारीकियां सिखाने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण आप सभी को दिया जा रहा है। बीते एक माह में आप सभी ने पाककला को बहुत ही बढ़िया तरीके से सीखा है, जो आने वाले समय में आपकों स्वरोजगार से जोड़ने में मदद देगा।
इस दौरान कलेक्टर ने लाईवलीहुड कॉलेज में संचालित कम्प्यूटर क्लास, आर्ट एंड क्राप्ट क्लास, इलेक्टीशियन कक्ष और सुरक्षा गार्ड लैब का भी अवलोकन किया। उन्होंने संस्था में संचालित अन्य ट्रेडों की जानकारी ली और इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर आजीविका महाविद्यालय के श्री संदीप गोनार्ड, कौशल विकास मिशन के सहायक संचालक डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता के अलावा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!