Uncategorized

महिला विंग द्वारा भजन संध्या का आयोजन, झूलेलाल साईं जी के भजनों की दी गई प्रस्तुति

ईष्ट देव के जन्मोत्सव की तैयारी में जुटा सिन्धी समाज


धमतरी। सिन्धी समाज़ अपने ईष्ट देव भगवान् श्री झूलेलाल साई जी के जन्मोत्सव की तैयारी में ज़ोर शोर से जुटा हुआ है 30 अप्रैल को चेट्रीचंड की तैयारी में समाज जन भक्ति रस में डूबे हुए हैं इसी कड़ी में विवेकानन्द नगर स्थित राधाकृष्ण भवन में 28 अप्रैल की शाम 4 बजे से महालक्ष्मी ग्रीन्स कॉलोनी निवासी महिला विंग द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया । इसमें झूलेलाल मंडल की महिला विंग द्वारा अपने ईष्ट देव झूलेलाल साईं जी के भजनों की शानदार प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के बाद पल्लव और अरदास की गई, उक्त अवसर पर ज्योति थारवानी, अनीता सुंदरानी, श्वेता जेठवानी, अनीता लछवानी, ज्योति जैसवानी, प्राप्ति वाशानी, रिया रोहड़ा, नीता पोपटानी, राधा सुंदरानी, भव्या सुंदरानी, रेखा सुंदरानी, शीला आहूजा, कीर्ति वाधवानी, दीपा वाधवानी, सेजल जसूजा, नीलम जसूजा, रोशनी जगयासी, प्रिया सुंदरानी, सुमन सुंदरानी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!