Uncategorized

गांव,बस्ती चलो अभियान में जनविश्वास की गूंज: छाती-झिरिया में महापौर का सशक्त जनसंपर्क

गांव,बस्ती चलो अभियान जनसेवा, जनसंवाद और जनविश्वास का सशक्त माध्यम है-रामू रोहरा

धमतरी-भारतीय जनता पार्टी के जनआधारित अभियान गांव,बस्ती चलो के तहत नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा ने ग्राम छाती एवं झिरिया में व्यापक और प्रभावी जनसंपर्क कर संगठन की जड़ों को और मजबूत करने का कार्य किया।
भाजपा मंडल छाती के अंतर्गत ग्राम झिरिया के विभिन्न बूथों में पहुंचकर महापौर रोहरा ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने आमजन की समस्याएं सुनीं, सुझाव लिए और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव को जमीन स्तर पर परखा।इस दौरान उनके साथ मंडल अध्यक्ष भोथली मिश्री पटेल, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष पालनहार दिली, विजय चंद्राकर, कुंवरलाल साहू, खिलेश चंद्राकर, बलवंत यादु, बबलू चंद्राकर, राजकुमारी चंद्राकर, सुरेंद्र सतनामी, प्रकाश लहरे, टेकुन दास मारकंडे, साहिल लहरे एवं साहिल मारकंडे सहित संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना एवं उज्ज्वला गैस योजना के हितग्राहियों से मुलाकात कर उनके अनुभव साझा किए गए। साथ ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं के सकारात्मक प्रभाव को समझा गया।महापौर रोहरा ने जनसंघ के वरिष्ठ नेता से सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया, जो संगठन की वैचारिक विरासत और मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
महापौर रामू रोहरा ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकारें सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र पर कार्य करते हुए अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा लक्ष्य है कि कोई भी पात्र हितग्राही सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। इस अभियान के माध्यम से जनप्रतिनिधियों ने यह स्पष्ट कर दिया कि भाजपा केवल सत्ता का नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और जनसरोकार का नाम है। गांव-गांव तक पहुंचकर जनजागरूकता बढ़ाना और योजनाओं की शत-प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित करना ही इस अभियान का मूल उद्देश्य है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!