Uncategorized
ग्राम सेमरा (डी) में विधायक निधि से स्वीकृत शेड निर्माण का भूमिपूजन
विधायक ओंकार साहू ने ग्रामीणों को दी विकास कार्य की सौगात

धमतरी। ग्राम सेमरा (डी) में धमतरी विधायक ओंकार साहू ने विधायक निधि से स्वीकृत शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। विधायक ओंकार साहू ने कहा कि ग्राम सेमरा (डी) में स्वीकृत शेड निर्माण कार्य ग्रामीणों की लंबे समय से महसूस की जा रही आवश्यकता को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह शेड सामाजिक, धार्मिक एवं विभिन्न सामुदायिक आयोजनों के लिए उपयोगी साबित होगा तथा ग्रामीणों को कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में खिलेन्द्र पडौटी, सुनीता कमलनारायण ध्रुव, फतेश्वरी डोमन साहू,ओमप्रकाश सेन, जितेन्द्र साहू, साकेत साहू आदि उपस्थित रहे।

