Uncategorized

कुरुद में बनेगा सुविधायुक्त इंडोर स्टेडियम, मिली 3 करोड़ की स्वीकृति

नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर ने जताया मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व विधायक अजय चन्द्राकर का आभार


कुरुद। राज्य सरकार से विधायक अजय चन्द्राकर के अनुशंसा से 3 करोड़ की लागत से बायपास रोड में इंडोर स्टेडियम बनाने की स्वीकृति मिली है। नगरीय निकाय मंत्री अरूण साव ने 3 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है।
कुरूद नगर पंचायत मे विकास कार्यों का सिलसिला निंरतर जारी है, नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर ने कुरूद वासियों को बधाई देते हुए कहा मोदी के गारंटी में विष्णु देव के सुशासन और अजय के विकास रथ को नगर पंचायत कुरूद में निरंतर गति मिल रही है। वर्तमान परिषद के द्वारा कुरूद में निरंतर विकास कार्य देखने को मिलेगा, कुरूद व्यवस्थित और सुंदर दिखेगा, नगर में सौंदर्यीकरण और रोड ट्रैफिक को ठीक किया जा रहा है, विधायक अजय चन्द्राकर विकास कार्यों के लिए निरंतर प्रयासरत रहते है, आज कुरूद के लिए शुभ दिन है कुरूद मे सर्व सुविधा युक्त नगर पंचायत कार्यालय भवन बनने जा रहा है, मुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री ने 3 करोड़ की लागत वाली कुरूद बायपास रोड मे इंडोर स्टेडियम के लिए स्वीकृति प्रदान किये है। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर ने प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरूण साव, विधायक अजय चन्द्राकर का कुरूद की जनता की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!